&format=webp&quality=medium)
Paddy Seeds Subsidy: किसानों को आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. उपलब्ध प्रजातियों में धान बीपीटी-5204, एमटीयू-7029, आईआर-64, पंत धान-24 और पंत धान-26 शामिल हैं. किसानों को अनुदान पर धान के बीच उपलब्ध कराए जाएंगे.
प्रमाणित बीजों की बिक्री मूल्य निर्धारित कर दिए गए हैं. मोटे धान की कीमत 4,480 रुपये प्रति क्विंट और महीन धान का 4,509 रुपये प्रति क्विंटल है. वहीं, आधारीय बीजों में मोटे धान की कीमत 4,613 रुपये और महीन धान का 4,631 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan योजना से जुड़ने का मौका! 31 मई तक चलेगी 'सैचुरेशन ड्राइव', 20वीं किस्त पाने के लिए फटाफट करें ये काम
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार, 10 वर्ष के अंदर अधिसूचित प्रजातियों- जैसे धआन आईआर-64 और पंत-26 पर कीमत का 50% अनुमान देय है. जबकि 10 वर्ष से अधिक पुरानी प्रजातियों- जैसे बीपीटी-5204, एमटीयू-7029 और पंत-24 पर 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा.
किसानों को यह बीज 'सब्सिडी एट सोर्स' योजना के तहत अनुदान काटकर उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत किसान भाई पीओएस मशीन के माध्यम से स्कैन, स्वैप या नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं. कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते निकटतम राजकीय बीज भंडार से अनुदानित बीज पाएं और खरीफ की तैयारी सशक्त बनाएं.
ये भी पढ़ें- ढेंचा उगाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी! प्रति एकड़ 1 हजार रुपये देगी ये सरकार, सीधे खाते में मिलेंगे पैसे
| धान की प्रजाति | विवरण |
|---|---|
| बीपीटी-5204 | उच्च उपज वाली खरीफ धान प्रजाति |
| एमटीयू-7029 | जल-प्रतिरोधी एवं उच्च उपज |
| आईआर-64 | लोकप्रिय धान प्रजाति |
| पंत धान-24 | गुणवत्ता में श्रेष्ठ |
| पंत धान-26 | बेहतर सूखा सहनशीलता |
कृषि विभाग ने निर्देश किया कि बीज भंडार पर उपलब्ध समस्त बीज का रेट/स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रतिदिन लगाने, जिस पर अनुमन्य धनराशि का उल्लेख भी किया जाएगा.
इस बार राज्य में धान उत्पादन के बढ़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीधी बुवाई पर जोर होगा. इसके साथ समय से निवेश करने साथ ही नर्सरी डालने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा. दवाओं का प्रयोग कम करने पर फोकस किया जाएगा.