किसानों को होली का तोहफा! यूपी में 17 मार्च से होगी गेहूं खरीद की शुरुआत, अन्नदाताओं को मिलेगा ये भाव

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद (Wheat Procurement) की शुरुआत 17 मार्च से 15 जून 2025 तक होगी. 
किसानों को होली का तोहफा! यूपी में 17 मार्च से होगी गेहूं खरीद की शुरुआत, अन्नदाताओं को मिलेगा ये भाव

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने किसानों को होली का तोहफा दिया है. यूपी कैबिनेट ने गेहूं खरीद की तारीखों का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद (Wheat Procurement) की शुरुआत 17 मार्च से 15 जून 2025 तक होगी.

खरीद के लिए 6500 केंद्र स्थापित किए जाएंगे

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि रबी मार्केटिंग ईयर 2025-26 के प्राइस सपोर्ट स्कीम (PPS) के तहत प्रस्तावित गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव पास किया है. गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. एमएसपी में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गेहूं खरीद के राज्य भर में 6500 केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Litchi: लीची के दुश्मन हैं ये तीन कीट, बचाव के लिए करें ये उपाय

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

राज्य में खरीद के लिए 6500 सरकारी खरीद केंद्र बनाए जाएंगे. गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक्री के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है. गेहूं बिक्री से पहले किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल एप्लीकेशन और वर्तमान में चालू धान क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं.

गेहूं के MSP का भुगतान PFMS पोर्टल के जरिए किसानों के आधार से लिंक और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड खाते में किया जाएगा. किसान कंप्यूटराइज्ड वेरिफाइड खतौनी, किसान रजिस्ट्रेशन और आधार की फोटो कॉपी क्रय केंद्र पर जरूर ले जाएं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6