&format=webp&quality=medium)
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'कृषि यंत्रीकरण योजना' (Agricultural Mechanization Scheme) के तहत किसानों को एक खास तोहफा दिया है. किसानों को राज्य सरकार ने आधुनिक खेती के उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसानों को दिए जाने वाले इस लाभ का मकसद किसानों पर खेती की लागत का बोझ कम करना, मेहनत बचाना और पैदावार बढ़ाकर उनकी आय में ग्रोथ करना है.
इस योजना के तहत किसान जुताई, बुवाई, सिंचाई से लेकर फसल की कटाई और प्रबंधन तक के लिए कई तरह के यंत्र खरीद सकते हैं. इनमें ट्रैक्टर,रोटावेटर,कल्टीवेटर,जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल,पंप सेट और अन्य कई आधुनिक कृषि उपकरण पर सब्सिडी मिलने वाली है.
यूपी में मिलने वाली इस योजना का बेनेफिट्स उठाने के लिए किसानों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि सब्सिडी का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाने वाला है. इसका मतलब है कि जो भी राज्य का किसान जितनी जल्दी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी बुकिंग करेगा, उसे सब्सिडी मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.
किसान सब्सिडी का लाभ पाने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, फिर पोर्टल पर 'कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु बुकिंग करें' लिंक पर क्लिक करना चाहिए.इसके बाद किसान अपना पसंदीदा कृषि यंत्र चुनें और ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया पूरी और सही-सी भरें. फिर अंत में बुकिंग के लिए आपको एक टोकन राशि जमा करनी होगी.
सब्सिडी के लिए बुकिंग को कन्फर्म करने के लिए किसानों को एक टोकन राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) ऑनलाइन जमा करनी होती है.
-₹2,500: छोटे कृषि यंत्रों के लिए (जिन पर ₹1 लाख तक का अनुदान है).
-₹5,000: बड़े कृषि यंत्रों के लिए (जिन पर ₹1 लाख से अधिक का अनुदान है).
आपको बता दें कि यह राशि बाद में या तो एडजस्ट कर दी जाती है या किसान को वापस मिल सकती है.
सब्सिडी पाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया होने से किसानों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे.किसान घर बैठे या किसी भी जन सेवा केंद्र से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट: www.upagriculture.com पर जाएं.