ये खेती नहीं 'लखपति' बनाने का सीक्रेट है, एक बार उगाएं और फिर देखें कमाल, मुनाफा ऐसा कि लोग कहेंगे 'पैसे छापने की मशीन' है क्या?

काली हल्दी एक दुर्लभ और औषधीय फसल है, जिसकी बाजार में भारी मांग और ऊंची कीमत है. पारंपरिक खेती छोड़ किसान अब इसकी ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें वैज्ञानिक तरीके अपनाकर करोड़ों की कमाई का मौका मिल सकता है.
ये खेती नहीं 'लखपति' बनाने का सीक्रेट है, एक बार उगाएं और फिर देखें कमाल, मुनाफा ऐसा कि लोग कहेंगे 'पैसे छापने की मशीन' है क्या?

भारत में पारंपरिक फसलों के अलावा अब किसान भरभर के मुनाफे देने वाली फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसी ही एक जमकर मुनाफा देने वाली फसल है 'काली हल्दी' (Black Turmeric). इस हल्दी की बाजार में भारी मांग और कीमत इतनी हाई है कि सही प्लानिंग से खेती करके कोई भी किसान लखपति बन सकता है. यह सामान्य पीली हल्दी से काफी अलग और दुर्लभ होती है, तो किसान इसकी खेती सही तरीकों से करें और सही बाजार तक पहुंच बनाएं, तो यह उन्हें मालामाल कर सकती है.तो देरी किस बात की आइए जानते हैं कि काली हल्दी क्या है, इसकी खेती कैसे करें और इससे आप कितना मुनाफा कमा सकते हैं.

क्या है काली हल्दी और क्यों है इसकी इतनी मांग?

काली हल्दी (Curcuma caesia) को किसान जब काटते हैं तो अंदर से इसका रंग गहरा नीला या बैंगनी-काला होता है. यह मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में पाई जाती है. इस हल्दी के औषधीय गुण होते हैं. इसमें उच्च मात्रा में कर्क्यूमिन पाया होता है.यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी), एंटी-फंगल और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

काली हल्दी की खेती कैसे करें?

काली हल्दी की खेती के लिए विशेष देखभाल और सही जलवायु का चुनाव आवश्यक है:

1. जलवायु और मिट्टी:

जलवायु: इस खेती के लिए गर्म और नम जलवायु अच्छी होती है. उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त माने जाते हैं. वैसे इस खेती को अच्छी बारिश की जरूरत होती है, लेकिन खेत में पानी नहीं रुकना चाहिए.

मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है.साथ ही मिट्टी जैविक पदार्थों से भरपूर होनी चाहिए. मिट्टी का pH मान 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए.

2. खेत की तैयारी

-काली हल्दी की खेती के लिए किसान खेत को 2-3 बार गहरी जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लें.
-मिट्टी में जैविक खाद (जैसे गोबर की सड़ी हुई खाद या कम्पोस्ट) पर्याप्त मात्रा में मिलाएं, प्रति एकड़ 8-10 टन तक डाल सकते हैं.
-इस खेती के लिए अच्छे जल निकासी के लिए मेड़ या क्यारियां बनाना बेहतर होता है.

3. बुवाई का समय और तरीका

समय: इसकी बुवाई का सबसे अच्छा टाइम मानसून के आसपास का माना जाता है, यानी आप जून-जुलाई के महीने इसकी खेती कर सकत हैं.
कंदों का चुनाव: इसकी बुवाई के लिए स्वस्थ, रोग-मुक्त और अंकुरित कंदों का चयन करें. आमतौर पर, प्रति एकड़ 8-10 क्विंटल बीज कंदों की जरूरत होती है.
बुवाई: इसके कंदों को 10-15 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए. पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30-45 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी रखें.

4. सिंचाई

-काली हल्दी की बुवाई के तुरंत बाद पहली हल्की सिंचाई करें.
-इसके बाद, मिट्टी की नमी और मौसम के अनुसार नियमित रूप से सिंचाई करना चाहिए. वैसे ध्यान रहे कि इसके लिए खेत में पानी ना रुके, क्योंकि इससे कंद गल सकते हैं. वैसे ड्रिप सिंचाई प्रणाली पानी की बचत और कुशल सिंचाई के लिए फायदेमंद हो सकती है.

5. खरपतवार नियंत्रण

आपको बता दें कि फसल में खरपतवारों को रोकनना जरूरी है, क्योंकि वो पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं. बुवाई के 30-45 दिनों के बाद पहली निराई-गुड़ाई करें.

6. कटाई और प्रसंस्करण

वैसे काली हल्दी की फसल 8 से 9 महीने में कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जो कि सामान्य हल्दी से थोड़ी लंबी अवधि होती है. किसान जब पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगें, तो कंदों की खुदाई करें.हमेशा काली हल्दी के कंदों को अच्छी तरह साफ करें और पानी से धो लें. फिर इन्हें सीधे धूप से बचाकर छाया में अच्छी तरह सुखाना चाहिए.

काली हल्दी से कैसे बनेंगे लखपति


काली हल्दी की खेती से मुनाफा कमाने की क्षमता इसे 'करोड़पति' बनाने वाली फसल बनाती है

हाई मार्केट मूल्य: सामान्य पीली हल्दी का भाव करीब ₹60-150 प्रति किलोग्राम होता है, वहीं सूखी काली हल्दी का बाजार मूल्य करीब ₹500 से ₹5000 प्रति किलोग्राम तक हो सकता है.

अनुमानित उपज और लाभ:

-प्रति एकड़ काली हल्दी की उपज लगभग 40-60 क्विंटल (ताजा कंद) हो सकती है.
-इसके सूखने के बाद यह उपज 10-15 क्विंटल (1000-1500 किलोग्राम) तक हो सकती है.
-अगर औसत मूल्य करीब ₹1000 प्रति किलोग्राम भी मिले (जो कि काफी कम अनुमान है), तो फिर प्रति एकड़ करीब-करीब ₹10-15 लाख तक की इनकम हो सकती है.
-काली हल्दी की खेती की कुल लागत (प्रति एकड़) ककीब ₹50,000 से ₹1,00,000 लगभग तक हो सकती है.
-इस प्रकार, साफ है कि प्रति एकड़ शुद्ध लाभ करीब ₹9 लाख से ₹14 लाख तक हो सकता है.
-यदि किसान कुछ एकड़ में इसकी खेती करता है और क्वालिटी बनाए रखता है, तो कुछ ही सालों में वह करोड़पति तक बन सकता है.

चुनौतियां और रिस्क

खेती के लिए अच्छी क्वालिटी वाले और असली बीज कंद मिलना मुश्किल हो सकता है. लेकिन यह एक विशिष्ट (Niche) फसल है, इसलिए आपको खरीदारों (जैसे फार्मा कंपनियां, हर्बल उत्पाद निर्माता, निर्यातक) तक सीधे पहुंच बनानी होगी.इसके साथ हर क्षेत्र इसकी खेती के लिए उपयुक्त नहीं है.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)

FAQ

1. काली हल्दी (Black Turmeric) क्या होती है?
काली हल्दी एक दुर्लभ औषधीय पौधा है, जिसकी जड़ें काले या नीले रंग की होती हैं। इसका उपयोग आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक उपचारों में किया जाता है.

2. काली हल्दी की खेती से किसान कितना मुनाफा कमा सकते हैं?
यदि वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं और उपयुक्त बाजार तक पहुंच बनाई जाए, तो किसान प्रति एकड़ ₹3 से ₹5 लाख तक मुनाफा कमा सकते हैं.


3. काली हल्दी की कीमत बाजार में कितनी है?
बाजार में काली हल्दी की कीमत ₹3,000 से ₹15,000 प्रति किलो तक हो सकती है, जो इसकी गुणवत्ता और मांग पर निर्भर करती है.

4. काली हल्दी सामान्य हल्दी से कैसे अलग है?
सामान्य हल्दी पीले रंग की होती है जबकि काली हल्दी का रंग गहरा नीला-काला होता है और इसमें अधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं.

5. काली हल्दी की खेती के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
खेती के लिए जल निकासी वाली भूमि, जैविक खाद, सही सिंचाई और वैज्ञानिक विधियों का पालन आवश्यक है।.साथ ही, फसल को औषधीय बाजार तक पहुँचाना फायदेमंद होता है.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6