दिसंबर में चाहिए मुनाफे की बारिश,तो किसान उगा लें ये सब्जियां, 4 से 8 हफ्ते में इनकी फसल हो जाती है तैयार

दिसंबर में कई फसलें जैसे बैंगन, शलजम, गाजर, पालक, लौकी और भिंडी तेजी से बढ़ती हैं और किसानों को ज्यादा मुनाफा देती हैं. ये कम देखभाल में तैयार हो जाती हैं और सर्दियों के मौसम में खेतों व किचन गार्डन दोनों में उगाई जा सकती हैं.
दिसंबर में चाहिए मुनाफे की बारिश,तो किसान उगा लें ये सब्जियां, 4 से 8 हफ्ते में इनकी फसल हो जाती है तैयार

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे ही खेती का रंग और रफ्तार भी बदलने लगती है. हमारे देश के कई राज्यों में दिसंबर का महीना किसानों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस मौसम में ऐसी फसलें उगाई जाती हैं, जो न सिर्फ तेजी से बढ़ती हैं बल्कि इनके बाजार भाव भी अच्छे मिलते हैं.लेकिन कई बार किसान कम जानकारी होने के कारण ये नहीं जान पाते हैं कि सर्दियों में कौन-सी फसलें उगाई जाएं, ताकि कम समय में ज्यादा मुनाफा मिल सके. इसी वजह से आज हम आपको बता रहे हैं उन खास फसलों के बारे में जो ठंड के मौसम में शानदार उत्पादन देती हैं और किसानों की आमदनी को दोगुना करने की क्षमता रखती हैं.

असल में दिसंबर की सर्दी में फसलें इसलिए भी खास होती हैं क्योंकि इन्हें बहुत अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है. ठंडी हवा, रात का तापमान और सुबह की हल्की धूप इनके विकास के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं.तो बिना देरी किए जानेंगे दिसंबर में कौन सी सब्जियों को उगाकर किसान मुनाफा कमा सकते हैं.

सर्दियों का 'हरा सोना': ये फसल बनी किसानों की ‘नोट छापने की मशीन’, मुनाफे देख उड़ जाएंगे होश

Add Zee Business as a Preferred Source

सर्दियों का 'हरा सोना': ये फसल बनी किसानों की ‘नोट छापने की मशीन’, मुनाफे देख उड़ जाएंगे होश

1. बैंगन

ठंड का मौसम बैंगन की खेती के लिए सबसे बेस्ट मानते हैं. बैंगन का पौधा 6 घंटे की धूप, दोमट मिट्टी और अच्छी जल निकासी में बहुत तेजी से बढ़ता है.वैसे बैंगन की फसल जल्दी तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी मांग सालभर बनी रहती है, तो इसलिए इसे उगाना किसानों के लिए काफी बेनेफिट्स से भरा रहता है.

2. शलजम

इस मौसम की सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक है शलजम. यह एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है.दिसंबर री ठंड के मौसम में इसकी खेती बेहद आसान होती है और 40–60 दिनों में फसल तैयार हो जाती है.

3. भिंडी

भिंडी को आमतौर पर गर्मियों की फसल माना जाता है, लेकिन सर्दियों की शुरुआत में इसकी खेती करना भी बेहद फायदेमंद रहता है. लेकिन इस मौसम में भिंडी की बुवाई से पौधा अच्छे से विकसित होता है और उत्पादन शानदार मिलता है. इसकी मिट्टी में जैविक खाद मिलाने से उपज और बेहतर हो जाती है.

4. पालक

सर्दियों की पहचान ही हरी पत्तेदार सब्जियां हैं, और उनमें सबसे फेमस है पालक. यह कैल्शियम, आयरन, विटामिन A और C का जबरदस्त जरिया होता है. दिसंबर के ठंडे मौसम में इसकी खेती अधिक सफल रहती है और लगभग 6–8 सप्ताह में कटाई के लिए तैयार हो जाती है.

पैसों की मशीन है ये खेती, हर घर में है इसकी बंपर डिमांड, एक बार किसान ने उगा ली फसल तो 'धनवान' बनना है तय

5. गाजर

गाजर सर्दियों की सुपरफूड सब्जी मानी जाती है. इसके बीज बोने के 80–100 दिनों के भीतर फसल आसानी से तैयार हो जाती .वैसे इसकी बाजार मांग हमेशा ऊंची रहती है,ये फसल खेती में न्यूनतम लागत और ज्यादा मुनाफा देती है.

6. लौकी

लौकी की कई किस्में ठंड में अच्छी तरह बढ़ती हैं.इसकी खेती आसान होती है और पौधा तेजी से बढ़ता है. जनवरी में बोई गई लौकी भी अच्छे उत्पादन और बेहतर बाजार कीमत देती है.

कुछ अहम बेस्ट सब्जियां

गोभी
टमाटर
हरी मिर्च
सरसों का साग
ग्रीन मटर
मेथी
आलू
धनिया पता

दिसंबर की सब्जियों की खासियत


अगर किसान इन सर्दियों की फसलों पर ध्यान दें तो सीमित लागत में ज्यादा प्रोडक्शन और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.असल में ये सभी फसलें खेती के साथ-साथ घर की छत पर बने किचन गार्डन में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं.तो इसलिए दिसंबर और जनवरी किसान भाइयों के लिए खेती का सबसे सुनहरा समय माना जाता है कम मेहनत, कम लागत और ज्यादा फायदा.

खेती होगी आसान, लागत कम! बिहार सरकार दे रही मशीनरी बैंक बनाने पर 80% तक सब्सिडी, इन किसानों को मिलेगा फायदा

5 FAQs

1. दिसंबर में कौन-सी फसलें सबसे ज्यादा उगाई जाती हैं?

बैंगन, शलजम, पालक, गाजर, भिंडी और लौकी जैसी फसलें सर्दियों में सबसे अच्छी बढ़ती हैं.

2. क्या सर्दियों की फसलें कम देखभाल में तैयार हो जाती हैं?

हाँ, ये फसलें ठंडी जलवायु में तेजी से बढ़ती हैं और बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है.

3. बैंगन की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी है?

दोमट मिट्टी, अच्छी जल निकासी और 6 घंटे धूप बैंगन की खेती के लिए आदर्श मानी जाती है.

4. पालक की फसल कितने दिनों में तैयार हो जाती है?

ठंड के मौसम में पालक लगभग 6–8 सप्ताह में कटाई के लिए तैयार हो जाती है.

5. क्या ये फसलें किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती हैं?

हाँ, सर्दियों की अधिकतर सब्जियाँ घर की छत या छोटे किचन गार्डन में आसानी से उगाई जा सकती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6