&format=webp&quality=medium)
खेती में किसान इनोवेशन से पेश कर रहे आत्मनिर्भरता की मिसाल. (Image- MP Agri Dept.)
Success Story: किसान खेती में इनोवेशन कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे है. मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के ग्राम राजना के प्रगतिशील किसान रमेश सातहाते ने इ्नोवेशन और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है. उन्होंने 7 एकड़ में स्वीट कॉर्न फसल से 10 लाख रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है और प्रति एकड़ 1.50 लाख रुपए का नेट मुनाफा हासिल किया.
मध्य प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक, किसान रमेश ने बताया कि अक्टूबर माह में लगाई गई स्वीट कॉर्न की फसल को व्यापारी खेत से ही 15 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीद कर रायपुर और नागपुर ले जा रहे हैं. प्रति एकड़ लगभग 120 क्विंटल की उपज मिल रही है.
स्वीट कॉर्न की खेती आजकल किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. यह कम समय में तैयार होने वाली फसल है और शहरों में इसकी मांग साल भर बनी रहती है.
ये भी पढ़ें- पथरीली जमीन पर मुनाफे की खेती! छिंदवाड़ा के किसान ने पेश की इनोवेशन की मिसाल, कमा रहा लाखों

किसान पहली सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद करें और बाद में 7-10 दिन के अंतर पर करें. फूल और दाना भरते समय पानी जरूरी है.
स्वीट कॉर्न की खेती में दो निराई-गुड़ाई जरूरी है. चाहें तो बुवाई के बाद एट्राजीन 1-1.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर डालें.
Live TV
स्वीट कॉर्न में तना छेदक, फॉल आर्मीवर्म कीट का खतरा रहता है. वहीं पत्ती झुलसा व डाउनी मिल्ड्यू रोग लगने का डर. समय पर जैव या अनुशंसित कीटनाशक का इस्तेमाल करें.
स्वीट कॉर्न की कटाई बुवाई के 70-80 दिनों के बाद करें. भुट्टे जब नरम और दूध अवस्था में हों तो कटाई कर दें. देर करने पर मिठास कम हो जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 स्वीट कॉर्न की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है?
स्वीट कॉर्न के लिए जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है.
Q2 एक एकड़ में स्वीट कॉर्न से कितनी कमाई और मुनाफा हो सकता है?
एक एकड़ में लगभग 120 क्विंटल तक उपज मिल सकती है और 1.5 लाख रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है.
Q3 स्वीट कॉर्न की फसल कितने दिनों में तैयार हो जाती है?
बुवाई के मात्र 70 से 80 दिनों के भीतर यह कटाई के लिए तैयार हो जाती है.
Q4 सिंचाई का सही तरीका और समय क्या है?
पहली सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद करनी चाहिए.
Q5 प्रति एकड़ लागत कितनी आई?
लगभग 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत आई.