&format=webp&quality=medium)
Success Story: अगर मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. यह बात सच कर दिखाई है मुंगेली जिले के ग्राम कलार-जेवरा के किसान नरेंद्र राजपूत ने. राजपूत ने परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की खेती शुरू की और आज वे हर साल करीब 20 से 22 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं. उनकी इस सफलता में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का बड़ा योगदान रहा है.
छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के मुताबिक, नरेंद्र राजपूत ने वर्ष 2016 से ही पारंपरिक खेती के साथ-साथ टमाटर, बैंगन और अन्य सब्जियों की खेती शुरू की. उन्होंने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का पूरा फायदा उठाया, जैसे-
इन आधुनिक तरीकों से खेती करने से उनकी फसल की पैदावार बढ़ी और बाजार में अच्छी कीमत मिलने लगी
राजपूत की उगाई हुई सब्जियां स्थानीय बाजार में खूब बिकती हैं. इससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है और उनका परिवार आज आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है.
नरेंद्र राजपूत का कहना है कि अगर किसान समय पर सरकारी योजनाओं का फायदा लें और वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, तो आय दोगुनी करना कोई मुश्किल काम नहीं है. अब वे अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे भी उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का फायदा लें और आधुनिक तकनीकों से जुड़ें.
नरेंद्र राजपूत की कहानी इस बात का उदाहरण है कि खेती केवल गुजारे का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मजबूत रास्ता बन सकती है, बस जरूरत है सही जानकारी, सरकारी योजनाओं का फायदा और मेहनत की.
उद्यानिकी (बागवानी) फसल की खेती आज के समय में पारंपरिक खेती के मुकाबले अधिक लाभदायक मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम समय में अधिक आमदनी के अवसर होते हैं
1. अच्छी आमदनी का जरिया
फल, सब्जी, फूल या मसालों की खेती से किसान को बाजार में तुरंत पैसा मिल जाता है. टमाटर, बैंगन, मिर्च, पपीता, अमरूद जैसी फसलें जल्दी तैयार होती हैं और अच्छी कीमत दिलाती हैं
2. कम समय में तैयार फसल
अधिकतर उद्यानिकी फसलें 2 से 4 महीने में तैयार हो जाती हैं, जबकि पारंपरिक फसलों (जैसे धान, गेहूं) को 4-6 महीने लगते हैं
3. सरकारी योजनाओं का फायदा
ड्रीप सिंचाई, ग्रीनहाउस, शेडनेट, पौधरोपण आदि पर सरकार अनुदान देती है. ड्रीप सिंचाई, ग्रीनहाउस, शेडनेट, पौधरोपण आदि पर सरकार अनुदान देती है.
4. कम पानी और जगह में खेती संभव
ड्रीप और स्प्रिंकलर सिंचाई से कम पानी में फसल उगाई जा सकती है
5. बाजार में अच्छी मांग
फल-सब्जियों की हर मौसम में मांग बनी रहती है, इसलिए बिक्री का संकट नहीं रहता. लोकल मंडी से लेकर सुपरमार्केट तक में बागवानी उत्पाद बिकते हैं
6. फसल विविधता
किसान अगर एक ही फसल पर निर्भर न रहकर सब्जी, फल, फूल आदि भी उगाएं, तो जोखिम कम होता है और आमदनी बढ़ती है.
सवाल: उद्यानिकी फसल की खेती क्या होती है?
जवाब: उद्यानिकी फसलों में फल, सब्जियां, फूल, मसाले और औषधीय पौधों की खेती शामिल होती है.
सवाल: नरेंद्र राजपूत ने कैसे सफलता हासिल की?
जवाब: पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर बड़ी सफलता हासिल की है.
सवाल: उन्हें सालाना कितनी कमाई होती है?
जवाब: वे हर साल लगभग 20 से 22 लाख रुपये की आय कर रहे हैं.
सवाल: कौन-कौन सी तकनीकों और योजनाओं का फयादा लिया?
जवाब: किसान ने सामुदायिक फेसिंग, ड्रीप सिंचाई सिस्टम, पॉलीहाउस और सूक्ष्म सिंचाई तकनीक योजनाओं का फायदा लिया.
सवाल: वे कौन-कौन सी फसलें उगाते हैं?
जवाब: वे मुख्य रूप से टमाटर, बैंगन और अन्य मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)