&format=webp&quality=medium)
दो गायों से शुरू हुआ सफर. (प्रतीकात्मक फोटो :AI/Chatgpt)
Dairy Farming: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन और डेयरी बिजनेस किसानों के लिए कमाई का भरोसेमंद जरिया बनता जा रहा है. इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण मंगापेठा गांव के किसान प्यारेलाल यादव हैं, जिन्होंने महज 2 गायों से डेयरी बिजनेस (Dairy Business) शुरू कर आज आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख दी है.
छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के मुताबिक, प्यारेलाल यादव पहले पारंपरिक खेती के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. खेती से होने वाली सीमित आय के कारण उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. इसी दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग की ‘राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना’ की जानकारी मिली, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी.
योजना से प्रेरित होकर प्यारेलाल ने डेयरी बिजनेस की शुरुआत सिर्फ 2 गायों से की. उन्होंने पशुओं की अच्छी देखभाल की, जिससे दूध उत्पादन बढ़ा और आमदनी में सुधार होने लगा. बिजनेस से हुई कमाई को उन्होंने फिर से निवेश किया और धीरे-धीरे दो और गायें खरीदीं.
आज उनके पास कुल 8 गायें हैं और डेयरी व्यवसाय से उन्हें हर साल करीब ₹1.5 लाख की कमाई हो रही है.
ये भी जरूर पढ़ें- नौकरी को कहा अलविदा, मिट्टी से जोड़ा नाता! आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा, आप भी लें सीख
पशुधन विकास विभाग के सहयोग से कृत्रिम गर्भाधान तकनीक अपनाने पर उनकी गायों से 3 उन्नत नस्ल के बछड़ों का जन्म हुआ. इससे भविष्य में दुधारू पशुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिससे डेयरी व्यवसाय का विस्तार आसान होगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
प्यारेलाल यादव का कहना है कि पशुपालन ने उनके परिवार को नियमित और सुरक्षित आय का साधन दिया है. अब वह अपने डेयरी बिजनेस को और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. उनके अनुसार, सरकार की योजनाएं छोटे किसानों के लिए आत्मनिर्भर बनने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं.
प्यारेलाल यादव की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का फायदा और मेहनत के दम पर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं. आज उनकी कहानी ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

डेयरी व्यवसाय शुरू करने से पहले बाजार की मांग, चारे की उपलब्धता और पशुओं की देखभाल की पूरी जानकारी जरूर लें. शुरुआत कम संख्या में दुधारू पशुओं से करें और अनुभव बढ़ने के साथ व्यवसाय का विस्तार करें.
सही योजना और वैज्ञानिक तरीके अपनाकर डेयरी व्यवसाय किसानों के लिए नियमित आय और अतिरिक्त कमाई का मजबूत जरिया बन सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 डेयरी बिजनेस क्या है?
डेयरी बिजनेस में गाय, भैंस या अन्य दुधारू पशुओं का पालन कर दूध और उससे जुड़े उत्पादों का उत्पादन व बिक्री की जाती है.
Q2 डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए कितनी पूंजी चाहिए?
यह पशुओं की संख्या, नस्ल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है.
Q3 क्या डेयरी बिजनेस फायदेमंद है?
हां, सही प्रबंधन, अच्छी नस्ल के पशु और उचित बाजार मिलने पर डेयरी बिजनेस नियमित आय का अच्छा स्रोत बन सकता है.
Q4 क्या डेयरी बिजनेस के लिए सरकारी सहायता मिलती है?
हां, केंद्र और राज्य सरकारें पशुपालन, डेयरी यूनिट, शेड निर्माण और पशु खरीद के लिए कई योजनाएं और सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं.
Q5 कृत्रिम गर्भाधान क्या है?
यह एक आधुनिक तकनीक है, जिसके जरिए बेहतर नस्ल के बछड़े पैदा किए जाते हैं और पशुओं की उत्पादकता बढ़ाई जाती है.