Success Story: टमाटर की खेती मालामाल हुआ किसान, एक सीजन में कमाया ₹55,500 का मुनाफा

Success Story: राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत, फल, सब्जी, फूल, मसाले, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए केन्द्र सरकार की ओर से सब्सिडी (Subsidy) दी जाती है.
Success Story: टमाटर की खेती मालामाल हुआ किसान, एक सीजन में कमाया ₹55,500 का मुनाफा

Success Story: किसानोंऔर कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना (National Horticulture Board) चलाई जा रही है. इस योजना के तहत, फल, सब्जी, फूल, मसाले, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए केन्द्र सरकार की ओर से सब्सिडी (Subsidy) दी जाती है. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का फायदा लेकर छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के किसान सुनील भगत ने टमाटर की खेती की. किसान ने कुल लागत राशि काटकर मोटा मुनाफा कमाया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही किसानों को केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सके इसी कड़ी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर किसान सुनील भगत द्वारा टमाटर की खेती (Tomato Cultivation) की गई.

टमाटर की खेती मालामाल हुआ किसान

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के मुताबिक, उद्यानिकी विभाग से परामर्श बाद टमाटर का जीके देशी किस्म लगाया, जिसमें प्रति एकड़ 9 टन उत्पादन हुआ. उन्होंने बताया कि सीजन अनुसार सब्जी की खेती करते हैं. इस सीजन में लगभग 85,500 रुपए का टमाटर ब्रिकी किया. कुल लागत राशि राशि काटकर किसान भगत को 55 हजार 500 रुपए का मुनाफा कमाया. किसान द्वारा अन्य योजनाओं का फायदा लेकर खेती किया जा रहा है. अब वे ड्रिप, मल्चिंग को लेकर खेती की उन्नत विधि से जुड़ने की ओर अग्रसर है.

NHB

अन्य किसानों पर कृषक की सफलता का प्रभाव

खेती की प्रक्रिया को आधुनिक बनाकर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का मुख्य लक्ष्य उत्पादन को बढ़ावा देना है. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक, प्राकृतिक उर्वरकों, पर्यावरण-अनुकूल कीटनाशकों और अन्य उपकरणों का उपयोग करना जरूरी है जो किसानों को अपना उत्पादन बढ़ाने में सक्षम बनाते हैं.

किसान समूहों द्वारा किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों में कृषि उत्पादों की खरीद, बाजारों से संपर्क स्थापित करना, इनपुट की आपूर्ति और प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान करना शामिल है. ग्राम पंचायत टेम्पू एवं आस-पास के ग्राम पंचायत के किसान श्री सुनील भगत की खेती देख कर, उन्नत खेती करना शुरू कर दिया है. कृषि तकनीक हेतु विभागीय योजनाओं से निरंतर जुड़ रहे हैं, ताकि ज्यादा फायदा लें सके.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs


Q1. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना क्या है?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य फल, सब्जी, फूल, मसाले, औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देना और किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

Q2. इस योजना के तहत किस तरह की सहायता मिलती है?
किसानों को सब्सिडी दी जाती है ताकि वे आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत पौधों की खेती कर सकें.

Q3. किसान सुनील भगत ने योजना का फायदा कैसे उठाया?
किसान ने इस योजना के तहत टमाटर की देशी किस्म की खेती की, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 9 टन उत्पादन हुआ और उन्होंने 55,500 रुपए का मुनाफा कमाया.

Q4. टमाटर की खेती में कौन-कौन सी आधुनिक तकनीकें इस्तेमाल की गईं?
ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, प्राकृतिक उर्वरक और पर्यावरण-अनुकूल कीटनाशकों का उपयोग करके उन्नत खेती की गई.

Q5. इस योजना से अन्य किसानों को क्या फायदा होगा?
यह योजना किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकें अपनाने, लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने में मदद करती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6