किसानों को बड़ी सौगात! 30 हजार में मिलेगा ₹3.30 लाख वाला सोलर पंप, आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च

Subsidy on Solar Pump: मप्र सरकार ने सभी किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत राज्य स्तरीय सोलर पॉवर पंप पोर्टल लॉन्च किया. इस योजना के तहत किसानों को 90% अनुदान पर 5 HP से लेकर 10 HP तक के सोलर पंप दिए जाएंगे.
किसानों को बड़ी सौगात! 30 हजार में मिलेगा ₹3.30 लाख वाला सोलर पंप, आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च

Subsidy on Solar Pump: किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है. इनके खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल, पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi), मौसम की मार और कीट प्रकोप से सुरक्षा कवच देते हुए फसल योजना जैसी सुविधाओं के साथ अब मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सोलर पम्प (Solar Pump) देने जा रही है. इन सोलर पम्पों के लिए किसान अपनी जरूरत के अनुसार सौर ऊर्जा से बिजली पैदा कर अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे. इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत राज्य स्तरीय सोलर पॉवर पंप पोर्टल लॉन्च किया. इस योजना के तहत किसानों को 90% अनुदान पर 5 HP से लेकर 10 HP तक के सोलर पंप दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सबके कल्याण के लिए हमारी सरकार लगतार काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हमें गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के कल्याण का ज्ञान मंत्र दिया है. हमारी सरकार मिशन मोड पर इनके कल्याण के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि सबका उदर-पोषण करने वाले अन्नदाता हमारे लिए सदैव पूज्यनीय हैं. किसानों के खेत-खलिहान और घर द्वार में समृद्धि आए इसके लिए सरकार सभी प्रयास कर रहे है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

90% सब्सिडी पर 3 लाख वाला पंप 30 हजार में मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा, सोलर पंप के जरिए हम किसानों को बिजली आपूर्ति और बिजली बिल की चिंता से मुक्ति दिला देंगे. इस योजना के तहत किसानों को मात्र 90 फीसदी अनुदान पर 5 हार्स पॉवर से लेकर 10 हार्स पॉवर तक के सोलर पंप (Solar Pump) दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को 3.30 लाख रुपये 5 HP का सोलर पावर पंप मात्र 30 हजार रुपये में, 4.15 लाख रुपये का 7.5 HP का पंप 41 हजार रुपये में और 10 HP को सोलर पावर पंप 58 हजार रुपये में मुहैया कराएगी.

राज्य सरकार ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने के लिए पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना की सौगात दी है. प्रदेश का सिंचाई रकबा अभी 55 लाख हेक्टेयर है, इसे आगामी वर्षों में 100 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाएंगे. प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए सोलर पंप योजना (Solar Pump Yojana) की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश के गांव-गांव तक सिंचाई जल पहुंचाएंगे.

यहां करें आवेदन

किसान सब्सिडी पर सोलर पंप के लिए पोर्टल https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6