प्याज गोदाम से कमाई का मौका! सरकार दे रही ₹4.50 लाख का अनुदान, जानें कौन उठा सकता है फायदा

Subsidy on Onion Storage House: 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए 4.5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा. इसकी कुल लागत 6 लाख रुपये है.
प्याज गोदाम से कमाई का मौका! सरकार दे रही ₹4.50 लाख का अनुदान, जानें कौन उठा सकता है फायदा

Subsidy on Onion Storage House: प्याज की कीमतें किसानों और आम आदमी, दोनों को रुलाती हैं. प्याज स्टोरेज (Onion Storage) के अभाव में किसान अपनी फसल को औने-पौने भाव में बेचने को मजबूर होते हैं. किसानों की इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार (Bihar Government) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भंडारण हाउस (Onion Storage House) बनाने के लिए 75 फीसदी तक अनुदान दे रही है. इस योजना से किसान कम खर्च में स्टोरेज हाउस बना सकते हैं और अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं.

23 जिलों में लागू योजना

उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार के मुताबिक, यह योजना राज्य के 23 जिलों भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमुर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालन्दा, पटना, पूर्णियां, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली में लागू की जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- बिहार के इस सुगंधित चावल की दुनिया है दीवानी, अब ज्यादा पैदावार के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

प्याज स्टोरेज हाउस के फायदे

प्याज स्टोरेज हाउस में प्याज को लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता है. इससे किसान बाजार में अच्छे दाम मिलने पर प्याज बेच सकते हैं. किसान इस सुविधा का इस्तेमाल खुद के लिए और दूसरों के लिए किराए पर देकर दोहरा मुनाफा कमा सकते हैं. यह योजना किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी

इस योजना के तहत प्याज भंडारण के निर्माण पर बिहार सरकार 75 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए 4.5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा. इसकी कुल लागत 6 लाख रुपये है, जिसमें से किसानों को सिर्फ 1.5 लाख रुपये खुद से लगाने होंगे.

जरूरी दस्तावेज

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भंडारण संरचना (2025-26) हके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगाए हैं. प्याज स्टोरेज हाउस के लिए आवेदन करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जमीन का विवरण, और जमाबंदी की नकल जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे.

onion storage

ऐसे बनाएं नक्शा

किसानों को प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित डिजाइन और नक्शे का पालन करना होगा. यह नक्शा वेबसाइट http://horticulturebihar.gov.in पर उपलब्ध है.

यहां करें आवेदन

अगर आप बिहार के किसान हैं तो आप प्याज स्टोरेज हाउस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आप उद्यान निदेशालय की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी बातें

  • प्रति किसान परिवार अधिकतम 1 प्याज स्टोरेज हाउस का फायदा ले सकते हैं.
  • प्याज भंडारण संरचना का निर्माण (50 MT) अनुमोदित विभागीय एस्टीमेट और नक्शा के आलोक में किसानों द्वारा किया जाएगा.
  • एस्टीमेट की राशि अथवा अधिकतम 6 लाख रुपये का 75 फीसदी यानी 4.5 लाख रुपये प्रति इकाई सहायतानुदान जांच के बाद दो किस्तों में दिया जाएगा.
  • वर्क ऑर्डर होने के 15 दिनों के अन्दर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य होगा. अन्यथा आपके कार्यादेश को रद्द किया जा सकता है.
  • प्याज भंडारण संरचना का अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) और मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (BAU,सबौर द्वारा) दिए गए Link पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से Download किया जा सकता है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6