तुड़ाई के बाद फलों को सुरक्षित रखने में नहीं होगी परेशानी, सरकार इन चीजों पर पर दे रही बंपर सब्सिडी

Bagwani Vikas Yojana: बिहार सरकार किसानों को 'बागवानी विकास योजना' (Bagwani Vikas Yojana) के तहत प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर बंपर सब्सिडी दे रही है.
तुड़ाई के बाद फलों को सुरक्षित रखने में नहीं होगी परेशानी, सरकार इन चीजों पर पर दे रही बंपर सब्सिडी

Bagwani Vikas Yojana: पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी फसलों की खेती का चलन बढ़ा है. बिहार सरकार भी फल-फूल और सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. लेकिन किसानों को इनको तोड़कर रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार प्रदेश में बागवानी करने वाले किसानों को 'बागवानी विकास योजना' (Bagwani Vikas Yojana) के तहत प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर बंपर सब्सिडी दे रही है. इससे किसानों को बागवानी फसलों की तुड़ाई के साथ ही उन्हें बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और कमाई में इजाफा होगा. बिहार कृषि विभाग के मुताबिक, किसान ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का फायदा उठा सकते हैं

कितनी मिल रही सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग के मुताबिक, 'बागवानी विकास योजना' (Bagwani Vikas Yojana) के तहत प्लास्टिक क्रेट्स, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर सब्सिडी दी जा रही है. एक प्लास्टिक क्रेट्स की लागत 400 रुपये प्रति यूनिट की है, जिस पर किसान को लागत का 80 फीसदी सब्सिडी यानी अधिकतम 320 रुपये प्रति क्रेट्स दिया जाएगा. इसका मतलब, किसान को सिर्फ 40 रुपये में एक क्रेट्स मिलेगा. वहीं, एक लेनो बैग की कीमत 20 रुपये है जिसपर सरकार 80 फीसदी यानी 16 रुपये सब्सिडी दे रही है. इसके अलावा फ्रूट ट्रैप बैग 30 रुपये का है और इस पर 50% यानी 15 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, यानी ये 15 रुपये में मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- PM Kisan पर बड़ी खबर! अब तक शामिल नहीं हो सके पात्र किसानों को जोड़ेगी सरकार, पिछली किस्तें भी मिलेंगी

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कब तक कर सकते हैं आवेदन

'बागवानी विकास योजना' (Bagwani Vikas Yojana) के तहत प्लास्टिक केट्स, लेनों बैग, फ्रूट ट्रैप बैग के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं और 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक किसान न्यूनतम 10 और अधिकतम 50 पीस प्लास्टिक क्रेट्स, न्यूनतम 100 और अधिकतम 1000 पीस लेने बैग और न्यूनतम 300 और अधिकतम 1000 पीस फ्रूट ट्रैप बैग के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • 'बागवानी विकास योजना' (Bagwani Vikas Yojana) का फायदा उठाने के लिए 'बिहार कृषि' ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.
  • इसके बाद, अपने DBT लिंक मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन करें.
  • लॉगिन के बाद 'स्कीम' चुनें.
  • 'राज्य योजना' में 'बागवानी विकास योजना' पर जाएं.
  • प्लास्टिक क्रेट्स, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग के लिए आवेदन करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन करें.

bagwani vikas yojana

यहां मिलेगी जानकारी

अगर आप बिहार के किसान हैं और इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बिहार उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं. विशेष जानकारी के लिए संबंधित जिला के सहायक निदेशक, उद्यान से संपर्क किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6