सरकार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर प्याज किसानों की मदद के लिए नाफेड (NAFED) के जरिए ₹12.35 प्रति किलो की दर से तत्काल खरीद शुरू करने का फैसला किया है. इसके साथ ही सरकार ने गन्ना बेल्ट के किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है. कपास उत्पादकों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं देने के लिए देश में 'कॉटन मिशन' की शुरुआत की गई है, जो किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा.
प्याज के गिरते दामों के बीच आज से ही नाफेड (NAFED) द्वारा ₹12.35 प्रति किलो की दर से प्याज की सरकारी खरीद शुरू की जा रही है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)