&format=webp&quality=medium)
Red Dot Disease.
गन्ने की फसल को प्रभावित करने वाला ‘लाल सड़न रोग’ (Red Rot Disease) आज किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. यह रोग तेजी से फैलता है और अगर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो पूरी फसल को बर्बाद कर सकता है। यही कारण है कि इसे 'गन्ने का कैंसर' भी कहा जाता है.
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक, यह एक प्रकार का फफूंद जनित रोग है जो गन्ने के तनों में सड़न पैदा करता है. रोग लगने पर गन्ने के तने के भीतर लाल रंग की पट्टियां दिखाई देती हैं, जिनमें सफेद धारी होती है. यह रोग बरसात के मौसम में तेजी से फैलता है और खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर देता है.
ये भी पढ़ें- बारिश में करें इस 'चमत्कारी' फल की खेती! कमाई इतनी कि गिनते-गिनते थक जाएंगे नोट, सरकार भी दे रही ₹50 हजार
रोग प्रतिरोधी किस्मों का चयन करें- कृषि विभाग ने किसानों से गन्ने की रोग प्रतिरोधी किस्सों का इस्तेमाल करसकते हैं. जैसे-
बीज का शोधन करें-
किसानों को बुवाई के पहले उपचारित गन्ने के बीज का ही इस्तेमाल करना चाहिए. रोग ग्रस्त पौधो को नष्ट कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- किसानों का ATM है ये 'हरा सोना'! लगा लिया तो 40 साल तक होगी कमाई, सरकार दे रही ₹60 हजार
खेतों में रोगग्रस्त पौधों को नष्ट करें-
जैसे ही किसी गन्ने के पौधे में लाल सड़न के लक्षण दिखें, तुरंत उस पौधे को उखाड़कर नष्ट कर दें ताकि रोग आगे न फैले.
मेढ़ बंदी करें- जिन खेत में रोग लगा है उसकी मेढ़ बंदी करें ताकि पास के खेत में उस खेत का पानी न जाए.
कीटनाशक-
लाल सड़न रोग के लक्षणों की पहचान समय रहते करें और बताए गए नियंत्रण उपायों को अपनाएं. संक्रामक रोग होने के कारण यह खेत से खेत में फैल सकता है, इसलिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है.
सवाल: लाल सड़न रोग क्या होता है?
जवाब: लाल सड़न रोग गन्ने में लगने वाला एक फफूंद जनित रोग है.
सवाल: यह रोग कब और कैसे फैलता है?
जवाब: यह रोग विशेषकर बरसात के मौसम में अधिक फैलता है
सवाल: लाल सड़न रोग के लक्षण क्या हैं?
जवाब: गन्ने के पत्ते सूखने लगते हैं, गन्ने के अंदर लाल रंग की धारियां दिखती हैं
सवाल: रोग लगने पर क्या करना चाहिए?
जवाब: रोगग्रस्त पौधों को तुरंत उखाड़कर जला दें और उस खेत की मेढ़ बंदी करें.
सवाल: कौन से कीटनाशी या जैविक उपाय अपनाएं?
जवाब: कार्बेन्डाजिम का छिड़काव करें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)