क्या है राष्ट्रीय गोकुल मिशन? जानें कैसे देसी नस्ल की गायें बदल रही हैं पशुपालकों की किस्मत

Rashtriya Gokul Mission: इस योजना के जरिए पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु मिल रहे है. साथ ही उन्हें प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जा रही है.
क्या है राष्ट्रीय गोकुल मिशन? जानें कैसे देसी नस्ल की गायें बदल रही हैं पशुपालकों की किस्मत

(Image- Animal Husbandry Dept.)

Rashtriya Gokul Mission: देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन रीढ़ की हड्डी है. अब राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) इसे नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. गिर, साहीवाल और राठी जैसी देशी नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक सुधार पर केंद्रित यह मिशन न केवल दूध उत्पादन बढ़ा रहा है, बल्कि लागत कम कर किसानों की आय में भी बढ़ोतरी कर रहा है. अत्याधुनिक तकनीक जैसे कृत्रिम गर्भाधान और IVF के जरिए अब छोटे पशुपालक भी उच्च गुणवत्ता वाले पशु तैयार कर पा रहे हैं, जो डेयरी सेक्टर के लिए एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है योजना और किसानों के लिए कैसे हैं फायदेमंद?

क्या है राष्ट्रीय गोकुल मिशन?

साल 2014 में शुरू की गई राष्ट्रीय गोकुल मिशन का मुख्य उद्देश्य देशी गौ नस्लों का संरक्षण, उनका संवर्धन और दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करना है. उच्च गुणवत्ता वाले जर्मप्लाज्म विकास, पशुपालकों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. इस योजना के जरिए पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु मिल रहे है. साथ ही उन्हें प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

किसानों के लिए कैसे फायदेमंद है?

राष्ट्रीय गोकुल मिशन किसानों और पशुपालकों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो रहा है.

  • दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी- देसी नस्लों की गुणवत्ता सुधारने से दूध उत्पादन बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है.
  • कम लागत में पालन- देसी गायें स्थानीय जलवायु के अनुसार ढल जाती हैं, जिससे उनके रख-रखाव की लागत कम आती है.
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता- देसी नस्लों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती है, जिससे पशुपालकों का खर्च घटता है.
  • आय के नए स्रोत- दूध के साथ-साथ गोबर और गोमूत्र से भी किसान अतिरिक्त आय कमा रहे हैं.
RGM

राष्ट्रीय गोकुल मिशन से पशुपालकों को सीधा फायदा

बेहतर नस्ल, अधिक दूध उत्पादन और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ राष्ट्रीय गोकुल मिशन पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद कर रहा है. साथ ही सब्सिडी, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों से पशुपालन बन रहा है ज्यादा लाभकारी.

  • बेहतर नस्ल से अधिक दूध उत्पादन
  • कम लागत में अधिक फायदा
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
  • सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि
  • प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम

गांव की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई ताकत

लाखों पशुपालकों की भागीदारी, मजबूत सहकारी डेयरी नेटवर्क और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार राष्ट्रीय गोकुल मिशन देशी नस्लों की आनुवंशिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है.

  • लाखों पशुपालकों की भागदारी
  • सहकारी डेयरी नेटवर्क में मजबूती
  • ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार
  • देशी नस्लों की आनुवंशिक सुरक्षा
  • आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम

Live TV

क्यों खास हैं भारत की देशी गायें?

जलवायु के अनुकूल, कम देखभाल में टिकाऊ और बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता भारत की देशी गायें पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी हैं. साथ ही ये जैविक खेती को भी मजबूत बनाती हैं.

  • जलवायु अनुकूल
  • कम देखभाल में टिकाऊ
  • बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता
  • जैविक खेती में उपयोगी

एक क्लिक में जानकारी

पशुपालन और डेयरी से जुड़ी जरूरी अपडेट अब सीधे आपके व्हाट्सएप पर. QR कोड स्कैन करें या लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक DAHD व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें.

  • सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी
  • पशु स्वास्थ्य और टीकाकरण अपडेट
  • स्वदेशी नस्लों से जुड़ी उपयोगी जानकारी
  • डेयरी एवं पशुपालन से जुड़े नवीनतम समाचार
  • विशेषज्ञ सलाह और किसान के हित में कार्यक्रम
rgm

कंक्लूजन

राष्ट्रीय गोकुल मिशन देश में पशुपालन और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की एक अहम योजना है. यह मिशन आधुनिक तकनीकों जैसे कृत्रिम गर्भाधान (और IVF के जरिए बेहतर नस्ल तैयार करने में मदद करता है, जिससे पशुपालक भी उच्च गुणवत्ता वाले पशु पाल सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: राष्ट्रीय गोकुल मिशन क्या है?
जवाब: यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य देशी गायों की नस्ल सुधारना, उनका संरक्षण करना और दूध उत्पादन बढ़ाना है.

सवाल: यह योजना कब शुरू हुई थी?
जवाब: इस योजना की शुरुआत साल 2014 में की गई थी.

सवाल: किन नस्लों पर फोकस है?
जवाब: गिर, साहीवाल, राठी जैसी देशी गायों की नस्लों पर खास ध्यान दिया जाता है.

सवाल: किसानों को इससे क्या फायदा होता है?
जवाब: दूध उत्पादन बढ़ता है और पशुपालन की लागत कम होती है.

सवाल: क्या छोटे किसान भी इसका लाभ ले सकते हैं?
जवाब: बिल्कुल, यह योजना खासतौर पर छोटे और मध्यम पशुपालकों के लिए फायदेमंद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6