खेती नहीं 'नोट छापने की' मशीन है! 1 बार लगाओ, 7-8 बार काटो और कमाओ बंपर मुनाफा,हर किसी के लिए ये है सबसे बेस्ट ऑप्शन

Profitable Farming Ideas: सुपर नेपियर घास की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. एक बार लगाने पर 7–8 बार कटाई और सालाना ₹4 लाख तक का मुनाफा. यह हाइब्रिड घास चारे के लिए बेहतरीन है और हर मौसम में आसानी से उगाई जा सकती है.
खेती नहीं 'नोट छापने की' मशीन है! 1 बार लगाओ, 7-8 बार काटो और कमाओ बंपर मुनाफा,हर किसी के लिए ये है सबसे बेस्ट ऑप्शन

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी खेती भी है, जिसे केवल एक बार लगाने के बाद आप 7 से 8 बार तक काट सकते हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं 'सुपर नेपियर' घास की खेती की, जिसे किसानों के लिए किसी 'बाहुबली' से कम नहीं माना जा रहा है.सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देश के किसान अब भी इस जबरदस्त मुनाफे वाली खेती से अनजान हैं. तो अगर आप भी खेती से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं और अपनी आय को दोगुना करना चाहते हैं, तो सुपर नेपियर आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

क्या है सुपर नेपियर घास?

सुपर नेपियर, जिसे 'हाइब्रिड नेपियर' या 'मोती घास' भी कहते हैं, एक खास तरह की चारा घास होती है, जो पारंपरिक नेपियर घास से कहीं ज्यादा पौष्टिक और तेजी से बढ़ने वाली होती है. इसको पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो दूध देने वाले पशुओं के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों है यह 'खेती का बाहुबली'?

वैसे सुपर नेपियर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार बुवाई करने के बाद आप इसे कई बार काट सकते हैं, वो भी भी हर 45 से 60 दिनों में इसकी नई फसल तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को बार-बार बुवाई का झंझट नहीं होता. आप साल में 6 से 8 बार तक इसकी कटाई कर सकते हैं.इसके अलावा इसकी पैदावार सामान्य चारे वाली फसलों से कहीं ज्यादा होती है. हालांकि सुपर नेपियर की खेती लगभग सभी तरह की मिट्टी में और अलग-अलग जलवायु परिस्थितियों में की जा सकती है. असल में यह गर्मी, सर्दी और बारिश, तीनों मौसम में अच्छी तरह उगती है.

कैसे करें सुपर नेपियर की खेती?

सुपर नेपियर की खेती कटिंग (कलम) के जरिए की जाती है. इसकी कटिंग को सीधे खेत में या फिर पहले नर्सरी में लगाकर बाद में रोपण किया जा सकता है. इसे लगाने का सबसे अच्छा समय बारिश का मौसम होता है, लेकिन सिंचाई की अच्छी सुविधा होने पर इसे साल भर लगाया जा सकता है.

मुनाके का कैलकुलेशन समझेंगे

खेती का दायरा: 1 एकड़

कटाई: साल में 6 से 8 बार (हम औसत 7 बार मान लेते हैं)
प्रति कटाई प्रति एकड़ उपज: 150 से 200 टन प्रति वर्ष बताया गया है. अगर कम से कम 7 कटाई होती है, तो प्रति कटाई लगभग 20-28 टन (200 टन / 7 कटाई = ~28 टन) चारा मिल सकता है और हम औसत 25 टन प्रति कटाई मानते हैं.
हरे चारे का बाजार भाव: बाजार में हरे चारे का भाव अलग-अलग हो सकता है, हम एक औसत दर ₹2 से ₹3 प्रति किलोग्राम (या ₹2000 से ₹3000 प्रति टन) मान लेते हैं और हम ₹2500 प्रति टन लेकर चलते हैं.
लागत: सुपर नेपियर की शुरुआती लागत एक बार ही आती है, फिर हर कटाई पर बहुत कम लागत (पानी, थोड़ी मजदूरी) आती है. हम प्रति कटाई प्रति एकड़ लगभग ₹3,000 से ₹5,000 की लागत मान लेते हैं और हम औसत ₹4,000 प्रति कटाई मान लेते हैं.

अब करते हैं कैलकुलेशन:

A. साल भर की कुल उपज:
प्रति कटाई उपज = 25 टन
साल में कटाई की संख्या = 7
कुल वार्षिक उपज = 25 टन/कटाई 7 कटाई = 175 टन

B. साल भर की कुल कमाई (Gross Income):
कुल वार्षिक उपज = 175 टन
प्रति टन बाजार भाव = ₹2500
कुल वार्षिक कमाई = 175 टन ₹2500/टन = ₹4,37,500

C. साल भर की कुल लागत:
प्रति कटाई लागत = ₹4,000
साल में कटाई की संख्या = 7
कुल वार्षिक लागत = ₹4,000/कटाई 7 कटाई = ₹28,000
(इसमें शुरुआती बुवाई की लागत नहीं जोड़ी गई है, क्योंकि वह एक बार की होती है और 5-7 साल में बंट जाती है। अगर उसे भी जोड़ें तो प्रति वर्ष थोड़ी लागत और बढ़ जाएगी, पर वह बहुत कम होगी)

D. साल भर का टोटल प्रॉफिट:
कुल वार्षिक कमाई - कुल सालाना लागत
₹4,37,500 - ₹28,000 = ₹4,09,500

निष्कर्ष:

एक एकड़ में सुपर नेपियर की खेती करके, किसान साल भर में 6 से 8 बार कटाई (हमने 7 बार ली है) से लगभग ₹4 लाख तक का टोटल प्रॉफिच कमा सकते हैं.असल में यह मुनाफा पारंपरिक खेती के मुकाबले काफी ज्यादा है, क्योंकि इसमें बुवाई की लागत कम होती है और पैदावार लगातार मिलती रहती है. यह कैलकुलेशन दिखाता है कि सुपर नेपियर वाकई किसानों के लिए एक 'बाहुबली' खेती साबित हो सकती है, जो उनकी आय को कई गुना बढ़ा सकती है. इसके साथ ही अगर आप भी अपनी खेती से होने वाली आय को बढ़ाना चाहते हैं, तो सुपर नेपियर घास की खेती के बारे में जानकारी लें और इसे अपनाने पर विचार करें.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, कमाई यह एक अनुमानित कैलकुलेशन है,किसान ज्यादा या कम मुनाफा कमा सकते हैं.)

Top 5 FAQs

1. सुपर नेपियर घास क्या है?
सुपर नेपियर एक हाइब्रिड चारा घास है, जिसे “मोती घास” भी कहा जाता है। यह पारंपरिक नेपियर से अधिक पौष्टिक और तेजी से बढ़ने वाली होती है.

2. सुपर नेपियर की खेती कितनी बार की जा सकती है?
एक बार लगाने के बाद इस घास की साल में 6 से 8 बार तक कटाई की जा सकती है, और यह 5–7 साल तक उपज देती है.

3. सुपर नेपियर की खेती से कितना मुनाफा होता है?
1 एकड़ में सुपर नेपियर की खेती से किसान सालाना लगभग ₹4 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

4. सुपर नेपियर घास कब लगानी चाहिए?
इसे लगाने का सबसे अच्छा समय बरसात का मौसम है, लेकिन सिंचाई की सुविधा हो तो इसे सालभर उगाया जा सकता है.

5. क्या सुपर नेपियर की खेती हर मिट्टी में संभव है?
हां, सुपर नेपियर लगभग हर तरह की मिट्टी और जलवायु में उगाई जा सकती है — चाहे गर्मी, सर्दी या बारिश का मौसम हो.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6