किसी के लिए 'सोना' तो किसी किसान के लिए 'रोना' है ये बारिश,बरसात में करें ये 3 खेती, 1 से 2 महीने में होगी तैयार,डबल होगा मुनाफा!

बरसात के मौसम में किसान परेशान होते हैं, लेकिन यही बारिश कुछ फसलों के लिए सोने पर सुहागा साबित होती है.ऐसी 3 सब्जियां हैं जो सिर्फ 1-2 महीने में तैयार होकर किसानों को दोगुना मुनाफा दिलाती हैं.
किसी के लिए 'सोना' तो किसी किसान के लिए 'रोना' है ये बारिश,बरसात में करें ये 3 खेती, 1 से 2 महीने में होगी तैयार,डबल होगा मुनाफा!

बीते काफी समय में देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. बारिश के कारण से आम जनता से लेकर किसान तक काफी परेशान हैं. जहां कुछ किसान लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं कि उनकी फसल को तगड़ा नुकसान हो रहा है... तो वहीं कुछ फसलों के लिए ये बारिश मुनाफा वाली साबित हो रही है. जी हां कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो बारिश में उगाकर किसान तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

इस मौसम में कौन सी फसल लगाएं जो जल्दी तैयार हो और मुनाफा भी तगड़ा दे,ये सवाल भी अक्सर बरसात के मौसम में किसानों के दिमाग में रहता है, तो अगर आप भी इसी दुविधा में हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है! आज हम आपको कुछ ऐसी 'चमत्कारी' सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ1 से 2 महीने में तैयार होकर आपकी जेब भर देंगी.

VIDEO-Pop Mart की Labubu Doll ने मचाया धमाल

पालत की खेती से बनेंगे मालामाल

Add Zee Business as a Preferred Source

बरसात का मौसम अक्सर किसानों के लिए चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक इस सीजन में भी किसी सोने की खदान से कम नहीं हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है तेज ग्रोथ और बार-बार कटाई. केवल 30-45 दिनों में पहली फसल तैयार और उसके बाद 4 से 6 बार और कटाई होगी.पालक की खेती से लागत बेहद कम यानी महज ₹10,000 से ₹12,000 और कमाई लाखों में. एक एकड़ से औसतन 8,000-10,000 किलो पैदावार और ₹1 लाख से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा.

पैदावार: एक एकड़ से आप कई कटाई मिलाकर औसतन 80 से 100 क्विंटल (8,000 से 10,000 किलो) तक उत्पादन ले सकते हैं.
मार्केट रेट: बरसात में इनका औसत भाव ₹15 से ₹25 प्रति किलो तक आसानी से मिल जाता है.
टोटल कमाई (औसत भाव ₹15 मानकर):
8,000 किलो x ₹15 = करीब ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये!)
मुनाफा:
₹1,20,000 (कमाई) - ₹12,000 (लागत) = करीब ₹1,08,000 (एक लाख से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा!)

मूली की खेती से मुनाफा

बरसात के मौसम में मूली की खेती किसानों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होती है.एक तरफ जहां बारिश में कई सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पातीं, वहीं मूली की मांग सलाद और सब्जी दोनों रूपों में तेजी से बढ़ जाती. मूली के तो पत्ते भी अच्छे दामों पर बिकते हैं, जिससे किसानों को डबल फायदा हो सकता है. एक एकड़ खेती में लागत मुश्किल से ₹10-15 हजार आती है, जबकि पैदावार 10-12 हजार किलो तक होती है. मौजूदा भाव के हिसाब से किसान आसानी से ₹1.5 लाख तक कमा सकते हैं.

VIDEO-India-China के बीच जल्द शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट्स!

पैदावार: एक एकड़ में औसतन 100 से 120 क्विंटल (10,000 से 12,000 किलो) तक मूली निकलती है।
मार्केट रेट: बरसात में इसका थोक भाव ₹15 से ₹25 प्रति किलो तक आसानी से मिल जाता है।
टोटल कमाई (औसत भाव ₹15 मानकर):
10,000 किलो x ₹15 = ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये!)
मुनाफा:
₹1,50,000 (कमाई) - ₹15,000 (लागत) = करीब ₹1,35,000 (एक लाख पैंतीस हजार का सीधा मुनाफा!)
और यह सब सिर्फ 45 से 50 दिनों के अंदर.अगर भाव अच्छा मिल गया तो यह मुनाफा करीब 2 लाख भी पार कर सकताय

VIDEO- घर में कितना सोना रख सकते हैं? जानिए Income Tax Rule

खीरा से होंगे पैसे ही पैसे

बरसात के मौसम में खीरे की खेती किसानों के लिए ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो सकती है.खीरे की मांग हर मौसम में रहती है तो एक एकड़ में महज ₹35-40 हजार खर्च कर किसान 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं और सिर्फ 3 महीने में 1.5 लाख से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा घर ले जा सकते हैं.

पैदावार: मचान विधि से एक एकड़ में औसतन 80 से 100 क्विंटल (8,000 से 10,000 किलो) तक खीरा निकलता है.
मार्केट रेट: बरसात में इसका औसत थोक भाव ₹25 प्रति किलो आसानी से मिल जाता है.
टोटल कमाई (औसत पैदावार 8,000 किलो मानकर):
8,000 किलो x ₹25 = करीब ₹2,00,000 (दो लाख रुपये!)
मुनाफा:
₹2,00,000 (कमाई) - ₹40,000 (लागत) = करीब ₹1,60,000 (एक लाख साठ हजार का सीधा मुनाफा!)
और यह सब सिर्फ 3 महीने के अंदर,अगर भाव अच्छा मिल गया तो यह मुनाफा ढाई लाख भी पार कर सकता है.

VIDEO- Patel Retail IPO: प्राइस बैंड से लॉट साइज तक… वीडियो में जानें सब कुछ!

बारिश के कारण कुछ फसलें हो रही हैं बर्बाद

भारी बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया है. खेत तालाब बन गए हैं और किसानों की महीनों की मेहनत पानी में बह गई है मूंग और उड़द जैसी फसलों की जड़ें ज्यादा पानी सहन नहीं कर सकतीं तो ये बारिश के कारण खराब हुई हैं.इसके अलावा टमाटर, प्याज,सोयाबीन जैसी फसले भी लगातार बारिश के कारण किसान को नुकसान करवा रही हैं.(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है और उससे कैसे मुनाफा मिल सकता है)

FAQs with Answers

Q1. बरसात के मौसम में कौन सी सब्जियां सबसे जल्दी तैयार होती हैं?
A1. भिंडी, लौकी और तोरई जैसी सब्जियां 1-2 महीने में तैयार हो जाती हैं.

Q2. बरसात में इन सब्जियों की खेती क्यों फायदेमंद है?
A2. बारिश में इन फसलों को पर्याप्त पानी मिलता है और इनकी बाजार में मांग भी ज्यादा रहती है.

Q3. क्या बारिश से इन फसलों को नुकसान होता है?
A3. नहीं, ये फसलें बारिश सहन कर लेती हैं और तेज़ी से बढ़ती हैं.

Q4. इन सब्जियों की खेती से कितने समय में मुनाफा मिलता है?
A4. सिर्फ 40-60 दिनों में सब्जियां बिकने लायक हो जाती हैं और तुरंत आमदनी देती हैं.

Q5. क्या छोटे किसान भी इन फसलों से कमाई कर सकते हैं?
A5. जी हां, कम लागत और जल्दी तैयार होने के कारण छोटे किसान भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6