&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में रिमोट का बटन दबाकर देश के 9 करोड़ 81 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 22 हजार करोड़ रुपया ट्रांसफर किया. इसके साथ ही, बिहार के बरौनी में दुग्ध संयंत्र का उद्घटान किया इस्माइलपुर रफीगंज रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन 10 हजार से ज्यादा किसान संगठनों को राष्ट्र को समर्पित किया. इसमें बिहार के 75 लाख से ज्यादा किसान परिवार हैं. इनके खाते में करीब 1600 करोड़ रुपये खाते में पहुंचे हैं.
योजना के तहत केंद्र सरकार हर चार महीने में ₹6000 रुपए की धनराशि तीन समान किस्तों में पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है और अब तक सरकार 19 किस्त किसानों को जारी कर चुकी है. पीएम किसान योजना देशभर के भूमि-धारक किसानों को उनकी खेती की जरूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी.
अगर पीएम किसान योजना की राशि आपके खाते में नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले अपना आवेदन स्टेटस चेक करें. सब कुछ सही है या नहीं, यह जांचें. ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन भी पूरा होने के बाद खाते में पैसे नहीं आए, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है.
अगर आपके अकाउंट में 19वीं किस्त के तहत 2,000 रुपये नहीं आए हैं तो आप कुछ काम कर सकते हैं, जैसेकि आपको बेनेफिशियरी लिस्ट में पहले अपना नाम चेक करना चाहिए. इसके साथ ये भी देख लें कि आपने जो डॉक्यूमेंट्स अपनी बैंक अकाउंट डीटेल्स, आधार नंबर वगैरह जैसी जानकारी भरी थी, वो बिल्कुल सही है. अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो गई है तो भी आपका पैसा अटक सकता है.

सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. थोड़ा सा नीचे स्क्रोल करने पर आपको "Farmers Corner" दिखेगा, उसके नीचे कई बॉक्स बने होंगे. यहां बेनेफिशियरी स्टेटस "Beneficiary Status" वाले बॉक्स पर क्लिक करें. इसके बाद आपको या तो पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं तो पहले वो रजिस्टर करें. इसके लिए आपके फोन पर एक OTP आएगा. अब ये प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद Get Data पर क्लिक करें. आपके खाते का स्टेटस आपको दिख जाएगा.
ये भी पढ़ें- PM Kisan: सोमवार को जारी होगी 19वीं किस्त, इन किसानों के हाथ लगेगी निराशा, खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये
अगर आपकी डीटेल गलत हैं या फिर आपको आगे और मदद की जरूरत है तो पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर- 155261 या फिर टोल फ्री नंबर- 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं. 011-23381092 नंबर पर मदद ली सकती है. पीएम किसान योजना के तहत आधिकारिक ईमेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in भी चलाई जाती है, जिसपर आप ईमेल कर सकते हैं.