&format=webp&quality=medium)
मछली पालन कर संबलपुर की सुजाता भुयान बनीं प्रेरणा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mann Ki Baat: ओडिशा के संबलपुर की एक साधारण गृहिणी ने दिखा दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो पानी की लहरों पर भी सफलता की इबारत लिखी जा सकती है. सुजाता भूयान, जिन्होंने हीराकुंड जलाशय में मछली पालन (Fish Farming) के जरिए न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जुबान पर भी उनका नाम है.
रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सुजाता के 'केज कल्चर' (Cage Culture) मॉडल की सराहना की. आइए जानते हैं एक घरेलू महिला से 'मछली रानी' बनने तक का उनका यह सफर.
क्योंकि यह दिखाती है कि सही ट्रेनिंग, सरकारी मदद और हिम्मत हो तो एक गृहिणी भी लाखों का बिजनेस खड़ा कर सकती है.
सुझाता भुयान ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली एक महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने मछली पालन में अपनी अलग पहचान बनाई.
ये भी जरूर पढ़ें- 45 दिनों में मालामाल! मार्च में बोएं ये 'सफेद सोना'! खाली खेत और कम पानी में किसान कमाएंगे बंपर मुनाफा
शुरुआत आसान नहीं थी. घर संभालना और फिर नियमित रूप से जलाशय जाकर मछलियों की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण था. सुजाता बताती हैं कि शुरुआती दौर में लोगों का नजरिया और तकनीकी मुश्किलें थीं, लेकिन समय के साथ सब ठीक होता गया.
सुजाता ने अपने काम के पहले ही साल में लगभग 6 लाख रुपए कमाए. अब वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्हें राज्य के बाहर के बाजारों में मछली सप्लाई करने के लिए भी पहचान मिली है.
ये भी जरूर पढ़ें- सिर्फ 60 दिनों में 'नोट छापने' वाली खेती! मार्च में लगाएं यह फसल और 2 महीने में पाएं बंपर मुनाफा
सुजाता की कहानी इस बदलाव का रियल उदाहरण है.
सुजाता भुयान की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, यह उस नए भारत की तस्वीर है, जहां छोटे शहरों और गांवों से बड़े बदलाव की शुरुआत हो रही है. अगर इरादा मजबूत हो, तो सीमाएं सिर्फ सोच में होती हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- सिर्फ 90 दिनों का निवेश और बंपर कमाई! मार्च में करें इस 'समर क्रॉप' की बुवाई, 3 महीने में नोट छापने का मौका
Live TV
Q1. केज कल्चर क्या है?
यह पानी में जाल डालकर मछली पालन की आधुनिक तकनीक है.
Q2. क्या इसमें ज्यादा पैसा लगता है?
नहीं, बैंक लोन और सरकारी मदद से शुरू किया जा सकता है.
Q3. क्या महिलाएं यह कर सकती हैं?
हां, सुजाता इसका उदाहरण हैं.
Q4. कौन सी मछली सबसे लाभदायक है?
तिलापिया, रोहू, कतला जैसी मछलियां लोकप्रिय हैं.
Q5. क्या ट्रेनिंग जरूरी है?
हां, सफल होने के लिए जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)