PM Kisan 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे पैसे, चेक करें खाते में आया या नहीं

PM Kisan 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 9.8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19वीं किस्त DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई.
PM Kisan 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे पैसे, चेक करें खाते में आया या नहीं

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज बिहार के भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 19वीं किस्त जारी किए. 19वीं किस्त के रूप में कुल 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके साथ ही किसानों के खातों में अब तक कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये पहुंचे हैं. इसमें बिहार के 76 लाख किसान शामिल है. इसके अलावा, बिहार के बरौनी में दुग्ध संयंत्र का उद्घटान किया इस्माइलपुर रफीगंज रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन 10 हजार से ज्यादा किसान संगठनों को राष्ट्र को समर्पित किया.

हर 4 महीने पर मिलती है 2,000 रुपये की रकम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की धनराशि मिलती है. यह रकम हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है. हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं.इस राशि का उपयोग किसान भाई-बहन खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि खरीदने के लिए कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- परंपरागत खेती से हटकर फलों की खेती की तरफ किया रुख, सालाना ₹5 लाख कमा रहा ये किसान

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

PM Kisan मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं भुगतान की स्थिति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के सपनों को साकार करने और उन्हें एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों की सुविधा के लिए PM-KISAN मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे वे अपनी भुगतान स्थिति और आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पीएम किसान पोर्टल किसानों को उनकी भुगतान स्थिति और आवेदन की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराता है. पीएम किसान योजना पूरी तरह डिजिटल है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहती है.

पीएम किसान योजना को कृषि क्रांति का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है. केंद्र सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए अन्य योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भी जोड़ा गया है. किसान अपने पंजीकरण की स्थिति और किस्तों की जानकारी आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर देख सकते हैं. पीएम किसान योजना के लिए आधार-लिंक बैंक खाते अनिवार्य किए गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके

अकाउंट में पैसे आए या नहीं, कैसे चेक करें?

आप बेनेफिशियरी स्टेटस से ये पता लगा सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं. इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाइए. 'Farmers Corner' सेक्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें. यहां आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. और फिर Get Data पर क्लिक करना होगा. अगर आपके बेनेफिशियरी स्टेटस पर ई-केवाईसी के आगे NO लिखा होगा तो आपकी किस्त रुक जाएगी. ऐसे में जरूरी है कि अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो इसे तुरंत करा लें.

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

इस योजना का लाभ पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को मिलता, लेकिन अगर आप रजिस्टर्ड किसान हैं और आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं या इसी तरह की कोई समस्‍या आ रही है तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6