PM Kisan योजना किसी संजीवनी से कम नहीं, लाभार्थी बोले- खेती-बाड़ी के साथ घर की जरूरत हो रही पूरी

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनकी खेती-बाड़ी और घरेलू जरूरतों में काफी मदद मिल रही है.
PM Kisan योजना किसी संजीवनी से कम नहीं, लाभार्थी बोले- खेती-बाड़ी के साथ घर की जरूरत हो रही पूरी

PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का बेनिफिट्स देशभर के किसानों को मिल रहा है. इसके तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनकी खेती-बाड़ी और घरेलू जरूरतों में काफी मदद मिल रही है.

खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संसाधन खरीदने में मदद

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के उथंगरई के पास सिंगारापेट्टई गांव के किसान नागराज ने बताया कि पीएम-किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है. इस राशि से वे खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संसाधन खरीदने में सक्षम होते हैं. साथ ही, यह पैसा उनके परिवार की दवाई और भोजन जैसी जरूरी जरूरतों में भी मदद करता है. नागराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार किसानों के हित में और अधिक योजनाएं लेकर आएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- बिना खेती कमाएं लाखों, सरकार इस काम के लिए दे रही पैसे, 2 अप्रैल तक आवेदन का मौका, जानें पूरी डीटेल

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पतोली गांव के किसान दिलीप सौराष्ट्रीय भी इस योजना के लाभार्थी हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें हर साल 6,000 रुपये की राशि मिलती है, जिससे उनकी खेती से जुड़ी लागत में काफी सहायता मिलती है. दिलीप सौराष्ट्रीय ने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिरता को मजबूत कर रही है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया.

किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं PM Kisan योजना

शाजापुर के ही किशोर सिंह राजपूत ने बताया कि यह सहायता किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. इससे वे अपनी खेती की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ परिवार की आजीविका को भी बेहतर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से पीएम किसान का फायदा मिल रहा है, जिससे उन्हें खेती के साथ-साथ घरेलू काम में भी आर्थिक सहायता मिल रही है. उन्होंने कहा कि गरीब किसानों के बारे में सोचने के लिए पीएम मोदी को हम धन्यवाद देते हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना से देश के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. इस योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है, जिससे वे खेती-किसानी में और अधिक ध्यान दे पा रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस प्रकार की योजनाएं उनके आर्थिक विकास और कृषि क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6