&format=webp&quality=medium)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना.
PM Kisan Yojana: किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है. अगली किस्त जारी करने से पहले सरकार ने एक बड़ी जानकारी साझा की है. सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा किसानों की पीएम किसान की किस्त पर रोक लगा दी गई है. इसकी वजह अधूरे अपडेट्स बताई गई हैं. अगर आपकी भी किस्त रोकी गई है तो आप कुछ आसान स्टेप्स से ऑनलाइन गलती सुधार सकते हैं और पीएम किसान की किस्त पा सकते हैं.
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत किसानों को हर साल 3 किस्तों में कुल ₹6,000 की राशि किसानों को देती है. यह हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
यूपी कृषि विभाग ने पीएम किसान की किस्त रुकने के पीछे तीन वजहें बताई हैं-

अगर आपकी भी किस्त रुक गई है, तो इसे सुधारने के दो विकल्प हैं-
अधिक जानकारी के लिए किसान जनपदीय उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क करें.

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे किसान परिवारों से अपील करते हुए कहा है कि जिनकी किस्तें वर्तमान समय में नहीं मिल रही है, भारत सरकार के पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर उपलब्ध Update Missing Information के तहत किसान खुद अथवा नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से सूचनाएं और वांछित दस्तावेजों को अपलोड/अपडेट कराएं, जिससे उनकी रोकी गई किस्त के भुगतान के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा फैसला लिया जाएगा.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 PM Kisan योजना क्या है?
इसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है.
Q2 यूपी के 19 लाख किसानों की किस्त क्यों रोकी गई है?
इन किसानों के आधार, भूमि रिकॉर्ड र पात्रता से जुड़ी जानकारियों में गड़बड़ी पाई गई है.
Q3 क्या किस्त हमेशा के लिए बंद हो गई है?
नहीं. सही जानकारी अपडेट करने पर पात्र किसानों की किस्त दोबारा जारी की जा सकती है.
Q4 जानकारी कैसे अपडेट करें?
किसान दो तरीकों से अपडेट कर सकते हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन.
Q5 अपडेट के बाद पैसा कब मिलेगा?
जानकारी सत्यापित होने के बाद सरकार भुगतान पर दोबारा फैसला लेगी.