&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों का जीवन आसान बनाने में मददगार पहल साबित हो रही है. पीएम किसान योजना (PM-KISAN Yojana) के तहत अब तक ₹3.46 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है. इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 18 किस्तों में यह फायदा मिला हुआ है. साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों से, 18वीं किस्त में लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 9.58 करोड़ हो गई है. किसानों को अब 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन पीएम किसान योजना का फायदा उन किसानों को ही मिलेगा, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) करा ली है.
बता दें कि भारत सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि दिसंबर 2024 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा बिना फार्मर रजिस्ट्री कराये किसानों को देय नहीं होगा. अगर आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) का लगातार फायदा लेना है तो अब इसके लिए आपको फार्मर रजिस्ट्ररी करानी होगी. फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 है.
फार्मर रजिस्ट्री कराने के पीछे सरकार की मंशा है कि जमीनों की धोखाधड़ी को रोका जाए. यह लोगों को पता होगा कि किस व्यक्ति के पास कितनी जमीन है. इससे जमीनों की हेराफेरी होने से बचेगी. जमीन पर मिलने वाली सुविधाएं भी किसानों को आसानी से मिलेंगी.
1. खुद अपने आप upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन माध्य से कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कर सकता है. इसके लिए उसके पास खतौनी, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी (OTP) पा सकें, वह होना जरूरी है. किसान सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए अपने मोबाइल ऐप (Farmer Registry UP) अथवा वेब पोर्टल upfr.agristack.gov.in के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं.
2. किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकता है, इसके लिए उनके पास आधार ओटीपी ने के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है. गाटा संख्या के लिए खतौनी या उसे गाटा संख्या का संज्ञान होना चाहिए, खतौनी की प्रति हो तो बेहतर होगा, के साथ फार्मर रजिस्ट्री की जा सकती है.
3. फार्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक/लेखपाल/प्राविधिक सहायक (कृषि) से संपर्क कर उनके माध्यम से भी कराई जा सकती है.
सरकारी योजनाओ का लाभ पारदर्शी तरीके से उठाने के लिए अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर कर ले. फॉर्मर रजिस्ट्री से होने वाले के फायदे-