PM-Kisan: अब घर बैठे करें e-KYC, फॉलो करें ये स्टेप, खाते में आए जाएंगे 2000 रुपए

PM Kisan Yojana: कृषि मंत्रालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे बिना किसी परेशानी के अपनी अगली किस्त प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें.
PM-Kisan: अब घर बैठे करें e-KYC, फॉलो करें ये स्टेप, खाते में आए जाएंगे 2000 रुपए

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है. अब किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए जरूरी नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया को घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से पूरा कर सकते हैं.

कृषि मंत्रालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे बिना किसी परेशानी के अपनी अगली किस्त प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें.

आसान e-KYC की प्रक्रिया

ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसान निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले PM-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाएं.

e-KYC विकल्प चुनें: होम पेज पर दिए गए 'e-KYC' विकल्प पर क्लिक करें/

विवरण दर्ज करें: अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड सही ढंग से भरें.

OTP पाएं: आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर डालें और 'OTP पाएं' (Get OTP) पर क्लिक करें.

ओटीपी भरें: मोबाइल पर प्राप्त हुआ वन-टाइम पासवर्ड (OTP) निर्धारित स्थान पर भरें.

सब्मिट करें: OTP भरने के बाद 'सब्मिट' (Submit) बटन पर क्लिक करें।

सफलतापूर्वक सबमिट होने पर आपका e-KYC पूरा हो जाएगा.

pm kisan

e-KYC क्यों है जरूरी?

सरकार ने PM-किसान योजना के तहत किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोकने और लाभार्थियों की पहचान को सत्यापित करने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है.

यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि अब उन्हें किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी.

कब आएगी 21वीं किस्त?

21वीं किस्त कुछ राज्यों में पहले ही जारी हो चुकी है, जैसे कि Jammu & Kashmir में करीब 8.5 लाख किसानों के खाते में ₹170 करोड़ भेजे गए. बाकी राज्यों के लिए अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

DAP से बेहतर है NPK! जानिए क्यों जरूरी है संतुलित उर्वरक का उपयोग

FAQs

Q1. PM-किसान योजना e-KYC क्यों अनिवार्य है?
PM-किसान योजना के तहत किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोकने और योजना के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान को सत्यापित करने के लिए e-KYC को अनिवार्य किया गया है.

Q2. e-KYC पूरा न करने पर क्या होगा?
जिन किसानों ने समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है.

Q3. e-KYC प्रक्रिया कहां से पूरी कर सकता हैं?
यह एक ऑनलाइन सुविधा है, जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पूरा कर सकते हैं.

Q4. e-KYC के लिए कौन-सा मोबाइल नंबर जरूरी है?
KYC के लिए वह मोबाइल नंबर जरूरी है जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि उसी नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा.

Q5. यह सुविधा ग्रामीण किसानों के लिए कैसे फायदेमंद है?
इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बचता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source