PM Kisan 23rd Installment: इन 5 गलतियों की वजह से अटक सकते हैं आपके ₹2000, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले सावधान हो जाएं. तो चलिए जानें वो 5 गलतियां जिनकी वजह से रुक सकता है आपका पैसाय e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार लिंक से जुड़ी हर समस्या का समाधान यहां आसान भाषा में पढ़ें.
PM Kisan 23rd Installment: इन 5 गलतियों की वजह से अटक सकते हैं आपके ₹2000, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान की 23वीं किस्त पाना है तो e-KYC से लेकर Aadhaar Seeding तक जरूरी चेक कर लें-(प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

देश के अनगिनत किसानों को पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतजार है. जी हां केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है. तो अगर आप भी उन किसानों में से हैं जो हर चार महीने में मिलने वाले इन ₹2000 का बेसब्री से इंतजार करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है.

असल में होता ये है कि सरकार को पैसे किसान के खाते में ट्रांसफर कर देती है लेकिन फिर भी कई बार बहुत से किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाता है. फिर किसान बैंक के चक्कर काटते रह जाते हैं और बाद में पता चलता है कि एक छोटी सी गलती की वजह से उनकी किस्त रुक गई. तो हम जानेंगे कौन सी 5 गलतियां ना करें कि ताकि 23वीं किस्त खाते में आ सके.

e-KYC नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त

  • PM Kisan स्कीम में e-KYC अब सबसे जरूरी शर्त बन चुकी है.
  • अगर e-KYC पूरा नहीं है, तो सिस्टम अपने आप आपकी किस्त रोक सकता है.
  • कई किसान सिर्फ आवेदन करने के बाद टेंशन फ्री हो जाते हैं, लेकिन अब हर लाभार्थी के लिए e-KYC जरूरी है.

कैसे करें e-KYC?

  • PM Kisan पोर्टल पर OTP के जरिए
  • CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक से
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए
  • अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो CSC सेंटर पर जाकर प्रोसेस पूरा करवाएं.

बैंक खाते में Aadhaar Seeding जरूरी

  • केवल बैंक खाते में आधार लिंक होना काफी नहीं माना जाता.
  • खाता NPCI से मैप होना भी जरूरी है ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) सफल हो सके.
  • अक्सर यहीं सबसे ज्यादा किसानों की किस्त अटकती है.

तो क्या करें?

  • बैंक जाकर DBT स्टेटस चेक करें
  • Aadhaar Seeding अपडेट करवाएं
  • आप तय करें कि आपका खाता सक्रिय है
  • याद रखिए कि अगर किसान के बैंक खाते में कोई तकनीकी गड़बड़ी है, तो पेमेंट फेल हो सकता है.

Land Seeding का स्टेटस जरूर चेक करें

  • PM Kisan योजना का बेनेफिट्स भी उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है.
  • अब सरकार जमीन के रिकॉर्ड का डिजिटल वेरिफिकेशन भी कर रही है.
  • अगर PM Kisan रिकॉर्ड में Land Seeding का स्टेटस No दिख रहा है, तो फिर किस्त अटक सकती है.

समाधान क्या है?

  • खतौनी और जमीन के डाक्यूमेंट्स अपडेट करवाएं
  • तहसील या कृषि विभाग में रिकॉर्ड वैरीफिकेशन कराएं
  • PM Kisan ID के साथ जमीन का मिलान करवाएं
  • नाम और स्पेलिंग की गलती भी बन सकती है परेशानी

अक्सर किसानों के आधार कार्ड, बैंक खाते और PM Kisan रिकॉर्ड में नाम अलग-अलग दर्ज होता है. जी हां आपकी यही छोटी गलती भुगतान रोक सकती है.

उदाहरण के लिए:

  • आधार पर रमेश Kumar
  • बैंक खाते में रमेशकुमार
  • PM Kisan में R कुमार
  • ऐसी स्थिति में सिस्टम रिकॉर्ड मैच नहीं कर पाता.

तो फिर क्या करें?

  • आधार कार्ड से सभी डिटेल मिलाना चाहिए
  • PM Kisan पोर्टल पर सुधार करना चाहिए
  • Edit Aadhaar Failure Records ऑप्शन का यूज करें
  • पात्रता रूल्स को भी समझना जरूरी

सरकार अब पात्रता रूल्स की भी सख्ती से जांच कर रही है. कई ऐसे लोग भी बेनेफिट्स का लाभ ले रहे थे जो रूल्स के अनुसार पात्र नहीं हैं.

pm kisan

किन लोगों को दिक्कत हो सकती है?

  • परिवार में इनकम टैक्स भरने वाला सदस्य हो
  • सरकारी नौकरी वाला सदस्य हो
  • गलत डाक्यूमेंट्स के आधार पर अप्लाई किया गया हो
  • जमीन संबंधी रिकॉर्ड साफ न हों
  • तो ऐसे मामलों में किस्त रोकी जा सकती है और पहले मिली रकम की रिकवरी भी हो सकती है.

किसान घर बैठे अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं
  • Know Your Statu ऑप्शन को चुनें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • e-KYC, Aadhaar Seeding और Land Seeding का स्टेटस देखें

अगर तीनों जगह Yes दिख रहा है, तो फिर आपकी किस्त आने के चांस ज्यादा रहते हैं.

CSC सेंटर भी कर सकता है मदद

  • अगर ऑनलाइन प्रोसेस समझ नहीं आ रहा है, तो गांव के CSC सेंटर पर जाकर मदद ली जा सकती है.
  • वहां e-KYC
  • आधार अपडेट
  • रिकॉर्ड सुधार
  • बैंक लिंकिंग
  • जैसे काम आसानी से हो सकते हैं.

क्यों जरूरी हो गई है इतनी सख्ती?

  • सरकार अब फर्जी लाभार्थियों को हटाने और सही किसानों तक पैसा पहुंचाने पर जोर दे रही है
  • इसी कारण से डिजिटल वेरिफिकेशन और डाक्यूमेंट्स जांच पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है.
  • इसका मकसद यह तय करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिले.

PM-किसान चेकलिस्ट: किस्त आएगी या नहीं?

क्या जरूरी है?स्टेटस क्या होना चाहिए?कहां से ठीक कराएं?
e-KYCYes (हो चुका है)PM-किसान पोर्टल या CSC सेंटर
आधार सीडिंगActive (बैंक से लिंक)अपनी बैंक ब्रांच जाकर
लैंड सीडिंगYes (जमीन वेरिफाई)तहसील या कृषि विभाग ऑफिस
नाम की स्पेलिंगआधार कार्ड जैसीपोर्टल पर 'Edit Aadhaar' ऑप्शन से
बैंक खाताचालू (Active)बैंक जाकर छोटा लेनदेन करें

आपके काम की बात

PM Kisan की 23वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है. ऐसे में आखिरी टाइम का इंतजार करना भारी पड़ सकता है. अगर आपकी e-KYC, Aadhaar Seeding, Land Verification या बैंक डिटेल्स में कोई भी गड़बड़ी है, तो फिर ₹2000 की किस्त रुक सकती है. तो फिर इसलिए अच्छा यही है कि अभी से अपना स्टेटस चेक करें और सभी जरूरी अपडेट पूरे कर लें ताकि किस्त सीधे आपके खाते में पहुंचे और आपको बैंक या ऑफिस के चक्कर ना लगाने पड़ें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 23वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा

Q2 मेरा e-KYC 'No' दिखा रहा है, क्या करूं?

तुरंत PM Kisan पोर्टल या मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन या OTP के जरिए इसे 'Yes' में बदलें, वरना किस्त अटक जाएगी

Q3 क्या बैंक खाता बदलना जरूरी है?

नहीं, बस ये पक्का करें कि जो खाता लिंक है वो चालू (Active) हो और आधार से मैप हो

Q4 किस्त न आने पर शिकायत कहां करें?

आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर फोन कर सकते हैं

Add Zee Business as a Preferred Source