PM Kisan: आज मिलेगी ₹2,000 की रकम, 22वीं किस्त जारी होने से पहले चेक कर लें नई बेनिफिशियरी लिस्ट

PM Kisan 22nd Installment: अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम होगा तो ही आपको 22वीं किस्त मिलेगी. क्या आपके खाते में 2000 रुपए आएंगे या नहीं? आप लाभार्थी सूची में नाम चेक कर पता लगा सकते हैं. आइए जानते हैं बेनिफिशियरी लिस्ट में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं.
PM Kisan: आज मिलेगी ₹2,000 की रकम,  22वीं किस्त जारी होने से पहले चेक कर लें नई बेनिफिशियरी लिस्ट

(Image- Agri India X)

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी की जाएगी. आज शाम 5 बजे देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा. लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये आएंगे.

अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम होगा तो ही आपको 22वीं किस्त मिलेगी. क्या आपके खाते में 2000 रुपए आएंगे या नहीं? आप लाभार्थी सूची में नाम चेक कर पता लगा सकते हैं. आइए जानते हैं बेनिफिशियरी लिस्ट में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना नाम

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आपका नाम PM Kisan Beneficiary List में है, तभी 22वीं किस्त मिलेगी.

  • Step1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Step2: होम पेज पर 'Farmer Corner' सेक्शन में जाएंं
  • Step3: 'Beneficiary List' पर क्लिक करें.
  • Step4: अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • Step5: 'Get Report' पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अगर आपका नाम इस सूची में है, तो 22वीं किस्त मिलने की संभावना है.
  • नाम नहीं है तो पैसा नहीं आएगा.

21वीं किस्त कब आई थी?

PM Kisan की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी. नियम के अनुसार हर चार महीने में ₹2,000 की किस्त दी जाती है.

योजना के तहत कितने पैसे मिलते हैं?

  • पीएम किसान योजना (PM Kisan) के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 3 समान किस्तों में दी जाती है.
  • यह राशि पूरी तरह डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंचती है.

जरूरतें

  • आधार लिंक
  • एक्टिव eKYC
  • बैंक खाता होना जरूरी है.

पीएम किसान निधि केवल एक आर्थिक संबल नहीं, बल्कि किसान के आत्मबल को जगाने वाला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक महा-अभियान है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान सशक्त हो, कृषि समृद्ध हो, और भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बने; इसके लिए हम संकल्पित हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme

  • पीएम किसान योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय सरकारी योजना है.
  • इस योजना का मकसद खेती योग्य जमीन रखने वाले किसानों की आर्थिक मदद करना है.
  • इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती हैय
  • यह रकम तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है.
  • पैसे डीबीटी के जरिए आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजे जाते हैं.
  • योजना शुरू होने से अब तक 21 किस्तों में ₹ 4.09 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम किसानों
  • को दी जा चुकी है.
  • किसानों तक लाभ पहुंचाने में कोई बिचौलिया नहीं है, सब कुछ सीधे और पारदर्शी तरीके से होता है.
  • जिन किसानों के पास मोबाइल नहीं है, वे सामान्य सेवा केंद्र (CSC) या ब्लॉक/तहसील कार्यालय से पंजीकरण के लिए मदद ले सकते हैं.
  • किसान नाम या जमीन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए शिकायत निवारण तंत्र का उपयोग कर
  • सकते हैं.
  • "PMKISAN Gol" मोबाइल ऐप विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए तैयार किया गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल:पीएम किसान की 22वीं किस्त कब जारी होगी?
जवाब: 13 मार्च 2026 को पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जाएगी.

सवाल: 22वीं किस्त का पैसा किन किसानों को मिलेगा?
जवाब: केवल उन्हीं किसानों को किस्त मिलेगी जिनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है.

सवाल: अगर Beneficiary List में नाम नहीं है तो क्या होगा?
जवाब: अगर सूची में नाम नहीं है, तो किसान को 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

सवाल:22वीं किस्त में किसानों को कितनी राशि मिलेगी?
जवाब: इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे.

सवाल: इस बार कितने किसानों को लाभ मिलेगा?
जवाब: देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब ₹18,640 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6