खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, PM Kisan की 21वीं किस्त किसानों के खाते में हुई ट्रांसफर, आपको मिला पैसा या नहीं...चेक करें नाम

PM Kisan की 21वीं किस्त किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु से 2,000 रुपये की राशि जारी की. जिन किसानों का e-KYC, आधार लिंकिंग या भूमि सत्यापन अधूरा है, उनकी किस्त रुक सकती है,तो स्थिति तुरंत चेक करें.
खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, PM Kisan की 21वीं किस्त किसानों के खाते में हुई ट्रांसफर, आपको मिला पैसा या नहीं...चेक करें नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त खाते में ट्रांसफर कर दी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को ये सौगात दी है.जी हां आज दोपहर यानी कि 19 नवंबर 2025 को ये किस्त दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर से इस किस्त को जारी किया है. आपको बता दें कि करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए की राशि सीधे DBT के तहत भेजी गई है.

यह राशि किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले SMS संदेश के जरिए भी पुष्टि की जाएगी. हालांकि, जिन किसानों का e-KYC अधूरा है, आधार लिंक नहीं है, या *भू-अभिलेख सत्यापन लंबित है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इन्हें तुरंत पूरा करने की सलाह दी गई है.

चेक करें लिस्ट में नाम

खाते में पैसा आते ही बैंक से SMS या अलर्ट मैसेज भेजा जाता है. लेकिन कई बार नेटवर्क या बैंक सर्वर की वजह से मैसेज देर से आता है, इसलिए किसान PM Kisan Portal पर जाकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं.

किन किसानों को किस्त नहीं मिलेगी? जरूरी बातें

कई किसानों की किस्त हर बार अटक जाती है क्योंकि वे कुछ अनिवार्य प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करते.21वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने ये सभी काम पूरे कर लिए हैं:

PM Kisan: बस कुछ ही घंटों बाद किसानों के खिलेंगे चेहरे, खातों में ट्रांसफर होगी 21वीं किस्त,जानें कैसे चेक करें लिस्ट में आपना नाम

1. e-KYC लंबित

यदि आपने OTP-based या Biometric e-KYC नहीं कराया है, तो किस्त रुक सकती है.

2. बैंक खाता आधार से लिंक नहीं

बैंक खाता और आधार नंबर लिंक होना अनिवार्य है। NPCI मैपिंग न होने पर किस्त फेल हो जाती है.

3. भूमि सत्यापन अधूरा

जिन किसानों ने अपनी जमीन का रिकॉर्ड सही तरीके से PM-Kisan पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी.

4. गलत जानकारी दी गई

जिन किसानों ने अनुपातहीन या गलत जानकारी दी है, उनकी किस्त रोक दी जाती है.

PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान यह जानने के लिए कि रकम उनके खाते में आई है या नहीं, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1:

PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:[www.pmkisan.gov.in](http://www.pmkisan.gov.in)

स्टेप 2:

होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प चुनें

स्टेप 3:

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

स्टेप 4:

आपके मोबाइल पर आने वाले OTP को दर्ज करें.

स्टेप 5:

स्क्रीन पर आपकी किस्त का स्टेटस दिख जाएगा
पैसे आ गए हैं
फेल हुआ है
या कोई दस्तावेज़ लंबित है

PM Kisan की 21वीं किस्त का महत्व

21वीं किस्त किसान परिवारों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि:

  • यह रबी फसल की तैयारी के समय आती है.
  • खाद, बीज और कृषि आवश्यकताओं के खर्च में बड़ी मदद करती है.
  • किसानों को छोटे खर्चों के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

इस योजना के तहत अब तक देश के किसानों को करीब 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता भेजी जा चुकी है. PM-Kisan भारत की सबसे बड़ी DBT योजना है, जिसने करोड़ों किसानों की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत की है.

PM Kisan 21वीं किस्त ना पड़ जाए खतरे में! 4 गलतियां कर दीं तो कभी नहीं आएंगे पैसे,फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम


Top 5 FAQs

1. PM Kisan की 21वीं किस्त कब जारी हुई?

19 नवंबर 2025 की दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किस्त जारी की.

2. कितने किसानों को 21वीं किस्त मिली?

लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये DBT के माध्यम से भेजे गए.

3. किन किसानों की किस्त रुक सकती है?

जिनका e-KYC अधूरा है, आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, NPCI मैपिंग नहीं है या भूमि सत्यापन अधूरा है.

4. PM Kisan स्टेटस कैसे चेक करें?

pmkisan.gov.in पर “Know Your Status” क्लिक करें → रजिस्ट्रेशन नंबर डालें → OTP भरें → स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

5. किस्त का मैसेज न आए तो क्या करें?

नेटवर्क समस्या के कारण मैसेज देर से मिल सकता है. ऐसे में PM Kisan Portal पर स्टेटस चेक करें या बैंक में पासबुक एंट्री कराएं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6