&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi yojana) के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है. पीएम किसान योजना में शामिल सभी किसान अगर 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराते हैं, तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी और उनकी पात्रता समाप्त की जा सकती है.
दिसंबर 2022 में केंद्र सरकार ने इस योजना में ई‑केवाईसी को अनिवार्य पात्रता शर्त बना दिया था. ई-केवाईसी न होने से किसानों को योजना की किस्तें नहीं मिलेंगी.
जिन किसानों का आधार और बैंक खाता लिंक नहीं हुआ है, वे नई खाते खोलकर DBT लिंक करा सकते हैं- बैंक या पोस्ट ऑफिस किसी भी शाखा में. यह लिंकिंग जरूरी है ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके.

अगर आप PM Kisan योजना के फायदा लेना चाहते हैं- 31 अक्टूबर 2025 तक ई‑केवाईसी जरूर करवा लें. अगर अंगूठे की पहचान न हो रही हो, तो फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें. आधार और बैंक खाता लिंकिंग सुनिश्चित करें. किसी भी समस्या होने पर नजदीकी CSC/ई-मित्र केंद्र या सरकार कार्यालय से मदद लें.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1 दिसंबर 2018 से शुरू किया गया था. इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि 3 समान किस्तों में पात्र किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर करती है.
खेती योग्य भूमि का मालिक होना जरूरी
सक्रिय किसान होना चाहिए
लाभार्थी का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता अपडेट होना जरूरी
Q1. ई-केवाईसी क्या है और क्यों जरूरी है?
ई-केवाईसी एक डिजिटल पहचान प्रक्रिया है, जिससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को ही मिले.
Q2. ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तारीख क्या है?
31 अक्टूबर 2025 अंतिम तारीक है. इसके बाद ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों की पात्रता रद्द की जा सकती है.
Q3. PM-Kisan योजना के लिए बैंक खाता जरूरी है?
हां. आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT के लिए सक्षम होना चाहिए.
Q4. ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
e-KYC दो तरीकों से कर सकते हैं- बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन.
Q5. किसी समस्या पर कहां संपर्क करें?
नजदीकी ई-मित्र / CSC केंद्र और पटवारी / तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)