PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म...बस 4 दिन बाद किसानों के हाथ में होगी पीएम किसान की 21वीं किस्त,यूं चेक करें लिस्ट में नाम

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है. सरकार ने घोषणा की है कि नवंबर में ही किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. रजिस्ट्रेशन और e-KYC अपडेट करने की सलाह भी जारी की गई है,तो तुरंत स्टेटस और लाभार्थी सूची चेक करें.
PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म...बस 4 दिन बाद किसानों के हाथ में होगी पीएम किसान की 21वीं किस्त,यूं चेक करें लिस्ट में नाम

PM Kisan installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी PM Kisan Yojana देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए सबसे बड़ी फाइनेंशियल हेल्प स्कीमों में से एक मानी जाती है. खेती पर बढ़ती लागत और इनपुट खर्चों के बीच यह स्कीम किसानों को साल भर में कई बार राहत देने का काम करती है. आज इस योजना से जुड़े एक अहम अपडेट ने सभी किसानों को फिर से खुश कर दिया है. सरकार ने यह साफ कर दिया है कि 21वीं किस्त अब नवंबर में ही लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी.

किस तारीख को खाते में आएगी 21वीं किस्त

आपको बता दें कि 4 दिन बाद यानी कि 19 नवंबर 2025 को किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसा भेज दिए जाएंगे.वहीं, इस घोषणा की जानकारी 14 नवंबर को पीएम किसान योजना के आधिकारिक X हैंडल पर साझा की गई. पोस्ट में साफ लिखा गया—“PM-Kisan की 21वीं किस्त का हस्तांतरण 19 नवंबर 2025 को किया जाएगा. कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें.” किसान कई महीनों से किस्त का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें राहत मिली है कि पैसा सीधे उनके खाते में आने वाला है.

1, 2 नहीं सालों-साल तक होगी लाखों की आमदमी, 50% की सब्सिडी वाली इस खेती को नवंबर में करें शुरू

e-KYC और सारी जानकारी

सरकार ने इस बार किसान भाइयों को एक एक्स्ट्रा सलाह भी दी है. कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त e-KYC पूरा न होने या गलत बैंक विवरण दर्ज होने के कारण रुक जाती है.तो इसलिए इस बार एक्स पोस्ट में रजिस्ट्रेशन का लिंक शामिल किया गया है ताकि किसान तुरंत अपना वेरिफिकेशन पूरा कर सकें और किस्त का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें.

PM Kisan Yojana के तहत हर पात्र किसान को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत अब तक लाखों किसानों को फायदा मिला है.किस्त तीन अंतरालों में भेजी जाती है—अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च,21वीं किस्त अगस्त-नवंबर चक्र की अंतिम किस्त हैय

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में किसान ई-केवाईसी न होने के कारण किस्त से वंचित रह जाते हैं.इसलिए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना e-KYC, आधार लिंक और बैंक विवरण अपडेट कर लें।य

PM Kisan लाभार्थी सूची कैसे देखें?

  • सरकार ने लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया को बहुत आसान बनाया है
  • आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएँ
  • होमपेज पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प चुनें
  • ‘लाभार्थी सूची’ लिंक पर क्लिक करें
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें
  • कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक करें
  • बस, आपकी स्क्रीन पर पूरी सूची दिखाई दे जाएगी

खेती है या फिर 'पैसा छापने वाली मशीन', एक बार समझ लिया तो सालों साल का मुनाफा पक्का, फिर हर किसान बन जाएगा लखपति

इस बार की किस्त किसानों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रबी की बुवाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में मिली यह 2,000 रुपये की सहायता उर्वरक, बीज, डीज़ल या अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी साबित होगी. वैसे कुल मिलाकर, PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि किसानों के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को मजबूत करती है. तो अब बस किसानों को 19 नवंबर का इंतजार है, जब उनके खातों में यह राहत राशि पहुंच जाएगी.

Top 5 FAQs For PM Kisan Yojana

1. PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त कब मिलेगी?

सरकार के अनुसार 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी

2. इस किस्त में किसानों को कितनी राशि मिलेगी?

हर पात्र किसान को इस किस्त में ₹2,000 की राशि दी जाएगी

3. मेरी किस्त क्यों रुक जाती है?

किस्त अक्सर e-KYC अधूरी होने, गलत बैंक विवरण, आधार मिसमैच या दस्तावेज़ वेरिफिकेशन न होने के कारण रुक जाती है

4. PM Kisan लाभार्थी सूची कैसे देखें?

PM Kisan पोर्टल पर जाएं → ‘किसान कॉर्नर’ → ‘लाभार्थी सूची’ चुनें → राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव भरें → सबमिट करें

5. क्या नई किस्त पाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

हाँ, जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन या e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें तुरंत अपडेट करना होगा वरना किस्त रुक सकती है


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6