किसानों का इंतजार खत्म! PM Kisan की 21वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट और अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, अब किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो नवंबर 2025 तक जारी हो सकती है, यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.
किसानों का इंतजार खत्म! PM Kisan की 21वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट और अपना नाम


देश में एग्रीकल्चर सेक्टर को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर कई स्कीम चला रही है. इनमें सबसे ज्यादा फेमस और बेनेफिट्स देने वाली स्कीम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi). इस स्कीम के जरिए पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए की फाइनेंशियल हेल्प दी जाती है, जो तीन बराबर किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और वे अपने खेत में बेहतर खेती कर सकते हैं.

21वीं किस्त का किसानों हैं इंतजार

अब तक सरकार इस योजना की 20 किस्तें जारी कर चुकी है. हाल ही में अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की थी. इस किस्त का फायदा करीब 9.8 करोड़ किसानों को हुआ था, जिनमें लगभग 2.4 करोड़ महिला किसान शामिल थीं.अब आमतौर पर हर चार महीने में एक नई किस्त किसानों के खाते में पहुंचती है, लेकिन कुछ बार किस्त में देरी भी हो जाती है.तो ऐसे में अब किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

पीएम किसान योजना क्या है?

ह योजना अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है. इस स्कीम के जरिए देश के हर पात्र किसान को साल में तीन किस्तों में 6,000 रुपए मिलते हैं. यानी कि हर चार महीने में 2,000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना और उनकी कृषि गतिविधियों को सुचारू रखना है.

किश्तें कब मिलती हैं?

पीएम किसान योजना के तहत तीन किस्ते हर साल इस तरह आती हैं:

पहली किश्त: अप्रैल–जुलाई
दूसरी किश्त: अगस्त–नवंबर
तीसरी किश्त: दिसंबर–मार्च

21वीं किश्त कब आएगी?

21वीं किश्त दिवाली से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की है.तो ऐसे में अब अनुमान है कि यह किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खाते में पहुंच सकती है. हर किसान को 2,000 रुपए की इस किश्त के रूप में सहायता मिल जाएगी. खास बात यह है कि देश के कुछ बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए यह किस्त पहले ही जारी कर दी गई है.

कौन पात्र है और आवेदन कैसे करें?

पीएम किसान योजना में आवेदन करने और लाभ पाने के लिए किसान को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं-

  1. आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  2. उनके नाम पर खेती योग्य जमीन हो.
  3. किसान छोटे या सीमांत श्रेणी में आए.
  4. उनकी पेंशन ₹10,000 प्रतिमाह से अधिक न हो.
  5. आयकर रिटर्न दाखिल न किया हो.

पात्र किसान अपना आवेदन ऑनलाइन या नजदीकी किसान सेवा केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं. आवेदन के बाद, सरकार द्वारा पात्र किसानों की सूची तैयार की जाती है और किश्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.

किसानों के लिए यह योजना क्यों महत्वपूर्ण है?

पीएम किसान योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए जीवन बदलने वाली साबित हुई है. इससे उन्हें खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलती है.सरकार द्वारा हर साल दी जाने वाली 6,000 रुपएकी सहायता से किसान उर्वरक, बीज और सिंचाई जैसी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, महिला किसानों को भी योजना में शामिल करके उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है.

इस योजना के कारण अब किसान अपनी खेती को आधुनिक तरीके से कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं. 21वीं किश्त का इंतजार किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिवाली के समय आर्थिक राहत देने वाला एक बड़ा तोहफा होगा.

कुल मिलाकर, पीएम किसान योजना ना केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और खेती को लाभकारी बनाने में भी सहायक साबित हो रही है.

5 FAQs on PM Kisan Samman Nidhi Yojana:

1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की स्कीम है जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है.

2. 21वीं किस्त कब जारी होगी?
21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है, हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है.

3. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
वे किसान जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन है, और जिन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है।.

4. पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
किसान ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी किसान सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

5. योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस स्कीम का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक सहायता करना और उनकी कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6