इंतजार और सही...क्या अगले महीने मिलेगी 20वीं किस्त की गुड न्यूज? अगर नहीं किया ये काम तो अटक जाएंगे पैसे...

PM किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार देश के किसान काफी समय से कर रहे हैं, किस्त की डेट को लेकर कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई, लेकिन अगर आपने ये जरूरी काम नहीं किया, तो अगली किस्त रुक सकती है.
इंतजार और सही...क्या अगले महीने मिलेगी 20वीं किस्त की गुड न्यूज? अगर नहीं किया ये काम तो अटक जाएंगे पैसे...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के जरिए ₹2000 की 20वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसानों कर रहे हैं.वैसे आमतौर पर मई-जून के अंत तक जारी हो जाती है, लेकिन इस बार जुलाई का तीसरा हफ्ता तक बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, लगातार सोशल मीडिया पर लगातार अलग अलग तारीखों के नाम सामने आ रहे हैं, इन भ्रामक तारीखों पर सरकार ने किसानों के लिए अलर्ट भी जारी किया , लेकिन फिर भी अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसानों को 20वीं किस्त के लिए अगले महीने तक इंतजार करना पड़ेगा?

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बेस्ट योजना है.इस स्कीम का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस स्कीम के तहत, पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. वैसे पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी, जिसके अनुसार 20वीं किस्त मई से जून लास्ट के चक्र में आनी थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

20वीं किस्त में देरी के कारण और किसानों का इंतजार

पहले उम्मीद की जा रही थी कि 18 जुलाई को किस्त जारी होगी या डेट का ऐलान होगा क्योंकि प्रधानमंत्री बिहार के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन तब ऐसा कुछ नहीं हुआ था. लेकिन अब जुलाई का तीसरा हफ्ता आ गया है और पैसे खाते में नहीं आए हैं ऐसे में अगर किस्त आएगी तो इस महीने के बचे एक हफ्ते में आ सकती है, हालांकि फिर भी किस्त का ऐलान नहीं हुआ है तो उम्मीद की जा रही है कि शायद 20वीं किस्त अब अगले महीने यानी अगस्त तक आएगी. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से किसी भी तारीख या महीने को लेकर किसी भी प्रकार की मुहर नहीं लगाई है. वैसे पिछले 6 सालों में ऐसा सिर्फ एक बार (साल 2020 में कोरोना काल के दौरान) हुआ है जब पीएम किसान की किस्त तय समय से देरी से पहुंची हो.

अपनी किस्त का स्टेटस कैसे जांचें और क्या करें?

अगली किस्त तो पाना है तो फिर किसान कुछ बातों का ध्यान रखें.

1- e-KYC करवाना अनिवार्य: सरकार ने PM Kisan योजना के लिए e-KYC को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC को पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रुक सकती है. तो आप PM Kisan पोर्टल पर जाकर OTP आधारित e-KYC खुद कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं.

2. आधार से बैंक खाता लिंक: तुरंत सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है कि नहीं और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम हो. अगर ऐसा नहीं होता है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करके इसे ठीक करवाएं.

3. लैंड रिकॉर्ड का सत्यापन: किसान के जमीन से जुड़े दस्तावेज (लैंड रिकॉर्ड) पूरी तरह से सही होने चाहिए और पोर्टल पर अपडेटेड होने चाहिए. अगर 'Land Seeding' में 'No' दिख रहा है, तो संबंधित कृषि विभाग से संपर्क करें.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. पीएम किसान की तारीख को लेकर हम कोई मुहर नहीं लगा रहे हैं)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6