&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 20th Installment: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके काम की है. पीएम किसान के सभी लाभार्थी किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल 20वीं किस्त के जारी होने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे करने होंगे, वरना आपकी अगली किस्त अटक सकती है.
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत पात्र किसानों को ₹6000 की वार्षिक आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को अब उधार नहीं लेना पड़ता है. किसानों को साल में तीन बार यानी हर 4 माह में 2,000 रुपये की किस्त मिलती है. अभी तक इस योजना की 19 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. वहीं, अब 20वीं किस्त का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- मछली पालन से लाखों कमाई का मौका! तालाब बनाने के लिए मिल रहे ₹13.36 लाख, इन किसानों को मिलेगा फायदा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
किसान भाई-बहन अब पीएम किसान योजना का फायदा आसानी से उठा सकते हैं. बस इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और अपनी ई-केवाईसी पूरी करें!. जल्दी करें! ई-केवाईसी पूरा करने के बाद ही किस्त की राशि मिलेगी.
एक्टिव बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाएं और डीबीटी इनेबल करवाएं. अगर ऐसा नहीं है, तो पैसे आपके खाते में 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे.

पीएम किसान की किस्त पाने के लिए भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है. अगर आपने अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी सही तरीके से नहीं दी है, तो किस्त अटक सकती है. अगर आपने अभी तक ये काम पूरे नहीं किए हैं तो आपके पास अभी भी समय है. आज भी इन कामों को निपटाएं और अगली किस्त पाएं.