&format=webp&quality=medium)
आखिर कब...फिलहाल पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों के दिल और दिमाग में यही एक बात है. असल में 20वीं किस्त का देश के अनगिनत किसान जून से ही इंतजार कर रहे हैं.केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है. अब तक इस स्कीम के जरिए 19 किस्तों में किसानों को राशि मिल चुकी है.
असल में पीएम किसान की इससे पहले 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को खातों में ट्रांसफर की गई थी.ऐसे में 20वीं किस्त के मिलने वाला समय 4 महीने से ज्यादा का हो चुका है. असल में पीएम किसान की हर एक किस्त हर 4 महीने के बाद ट्रांसफर की जाती है तो ऐसे स्थिति में 20वीं किस्त के आने का समय देखा जाए तो चार महीने के अंतराल के हिसाब से जून अंत तक का था,लेकिन अब जब जुलाई का महीना शुरू हो गया है तो किसानों की बेसब्री और बढ़ चुकी है.
अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या जुलाई मिड तक पीएम किसान की अगली किस्त खातें में आएगी? असल में उम्मीद की जा रही है अब जुलाई में किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किस्त की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है.
पीएम किसान योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक राहत देने वाली एक सबसे अहम योजना मानी जाती है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं.हर एक किस्त में 2000 रुपए राशि मिलती है. अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब सभी की नजर 20वीं किस्त पर है. तो अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार होगा. माना जा रहा है कि यह किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है, तो जानेंगे अगली किस्त का लाभ पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी और भू-सत्यापन दो बेहद जरूरी काम माने जाते हैं. जी हां बिना ई-केवाईसी के आपकी 20वीं किस्त अटक सकती है, इसलिए नजदीकी CSC सेंटर या pmkisan.gov.in पर जाकर इसको तुरंत पूरा करवा लें. इसके अलावा भू-सत्यापन के तहत आपकी खेती योग्य जमीन की पुष्टि होती है. अगर किसी किसान की यह प्रक्रिया अधूरी है, तो अगली किस्त रुक सकती है. तो समय रहते ये जरूरी काम जरूर पूरा करें.