क्या सच में 20 जून को खाते में आएगी PM किसान की 20वीं किस्त? कंफ्यूजन को यहां फटाक से करें दूर

Pm Kisan 20th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का किसानों को इन दिनों बेसब्री से इंतजार है. कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त 20 जून 2025 को आएगी..तो चलिए जानेंगे क्या वाकई इस डेट में ही किस्त आएगी या नहीं.
क्या सच में 20 जून को खाते में आएगी PM किसान की 20वीं किस्त? कंफ्यूजन को यहां फटाक से करें दूर

Pm Kisan 20th installment: देश के किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कई स्कीम्स चलाई जा रही हैं. केंद्र और राज्य सरकारें स्कीम्स के जरिए किसानों की आर्थिक मदद देने की कोशिश कर रही हैं. इसी कोशिश के तहत किसानों के हित की एक स्कीम है पीएम किसान (PM kisan) . इस स्कीम के जरिए 2,000 रुपए की किस्त किसानों को दी जाती है. तो अब किसान इन दिनों पीएम किसान की 20वीं किस्त के इंतजार में हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए अब तक किसान 19किस्तों का फायदा उठा चुके हैं.यही कारण है कि देश के करोड़ों किसान अब बेसब्री से 20वीं किस्त के इंतजार में हैं. लेकिन अगली किस्त कब आएगी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन फिर भी डेट को लेकर कयास का दौर इन दिनों जारी है.

क्या 20 जून को आएगी किस्त

Add Zee Business as a Preferred Source

असल में हर चार महीने के बाद 2000 रुपए की एक किस्त किसानों को खाते में ट्रांसफर की जाती है.तो 19वीं किस्त फरवरी में ट्रांसफर हुई थी उस हिसाब से उम्मीद है कि अगली किस्त जून में ही आ सकती है. इसी बीच इन दिनों चर्चा हो रही है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त 20 जून 2025 को खाते में आ सकती है.जबकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.यानी कि किस्त आखिर किस डेट को आएगी ये सरकार की ओर से साफ नहीं किया गया है.

किसान जरूर कर लें ये काम

पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए देश के किसानों को सालाना 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.किसानों को ये पैसे तीन किश्तों में दिए जाते हैं. हर एक किस्त में 2000 रुपए जारी किए जाते हैं.हालांकि 20वीं किस्त का लाभ पाना है तो किसानों को e- KYC, भूमि सत्यापन जैसे कुछ जरूरी काम तुरंत कर लेना चाहिए.

किन किसानों की फंसेगी किस्त

आपको बता दें कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो 20वीं किस्त का फायदा नहीं उठा पाएंगे.ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या फिर pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ये कर सकते हैं.जबकि किसानों के लिए भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6