&format=webp&quality=medium)
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. ये राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत अब तक ₹3.46 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है. इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 18 किस्तों में यह फायदा मिला है. साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों से 18वीं किस्त में फायदा पाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 9.58 करोड़ हो गई है.
पिछले साल अक्टूबर महीने में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 18वीं किस्त के 2,000 रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे. अब किसानों को 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) का इंतजार है. आपको बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलता है. इस योजना का फायदा के कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Success Story: प्राकृतिक खेती ने बदल दी किसान की तकदीर, एक साल में कमा लिया ₹10 लाख का मुनाफा
वैसे सभी पात्र भू-धारी किसान, जो अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के फायदे से वंचित हैं, वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं और 'Farmer Corner' के तहत Self Registration के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पीएम किसान के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास खेती की जमीन होनी चाहिए. आवेदक के नाम से जमीन का जमाबंदी (दिनांक 01.02.2019 से पहले का) होना चाहिए और उसका बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक (DBT Enabled) होना जरूरी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन eKYC अनिवार्य है. eKYC के माध्यम से किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं, जिससे उनके खाते में सीधे राशि का ट्रांसफर हो सके. किसान अपनी eKYC करवाएं और योजना का फायदा उठाएं.
ये भी पढ़ें- Success Story: दूध बेचकर हर महीने लाखों कमा रही ये महिला, जीरो से शुरू कर बनाया अपना मुकाम
अधिक जानकारी के लिए अपने किसान सलाहकार/कृषि समन्वयक/प्रखंड कृषि पदाधिकारी/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. एक परिवार के एक ही सदस्य इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं.