किसान अक्सर खेती के लिए अच्छे और दमदार फीचर्स वाले ट्रैक्टर्स की तलाश में रहते हैं. तो आपकी ये तलाश अब खत्म हो सकती है. असल में हम आपको 40 एचपी रेंज के बेस्ट ट्रैक्टर ऑप्शन बताने जा रहे हैं.ये टॉप 5 ट्रैक्टर अच्छा माइलेज, दमदार इंजन, हाई लोडिंग कैपेसिटी और शानदार फीचर्स आपको देंगे.जिस कारण से खेती करना आसान होगा और ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. तो चलिए 40 एचपी रेंज वाले बेस्ट ट्रैक्टर जानेंगे जो अच्छे फीचर्स के साथ बजट फ्रेंडली भी हैं.
1/7खेती में ट्रैक्टर का रोल रीढ़ की हड्डी से कम नहीं होता है. ट्रैक्टर ना केवल फसल की बुवाई, जुताई और कटाई में मदद करता है, बल्कि ये फसल को मंडी तक पहुंचाने का भी करता है काम.वैसे इसमें कुछ कृषि यंत्र जोड़कर खेती के लिए और यूजफुल बनाया जाता है.यही वजह है कि किसान एक बेहतर ट्रैक्टर की चाह हमेशा रखता है. किसान चाहता है कि ट्रैक्टर ऐसा हो जिससे वह कम समय और मेहनत में अधिक उत्पादन कर सके. अगर आप 40 एचपी रेंज में बेहतरीन ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो हम 5 बेस्ट 40 एचपी रेंज के ट्रैक्टर्स के बारे में बताएंगे.
2/7जी हां 40 एचपी रेंज का ट्रैक्टर खेती और किसान दोनों के लिए अच्छा माना जाता है.तो अब हम आपको सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टरों के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताएंगे. इसके बाद ही आप इन 5 ट्रैक्टर्स को अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुन सकते हैं.
3/7मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई प्लेनेटरी प्लस 40 एचपी रेंज में आने वाला खेती के लिए एक बेस्ट और बजट फ्रेंडली ट्रैक्टर माना जाता है.इसके अंदर किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता होती है. यह ट्रैक्टर करीब 2400 सीसी के पॉवर फुल इंजन वाला होता है.अच्छा माइलेज देने वाले इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता करीब 1100 किलोग्राम तक होती है. इसमें करीब 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स आदि ऑप्शन मिलते हैं.इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.15 से 6.46 लाख रुपये के बीच होती है.
4/7स्वराज 735 एफई (Swaraj 735 FE) 40 एचपी का एक पॉवरफुल ट्रैक्टर माना जाता है.इसमें करीब 2734 सीसी का इंजन 32.6 पीटीओ एचपी जनरेट है.इस ट्रैक्टर को खास बनाती है इसकी वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम,जो इंजन को ओवरहीटिंग से बचाकर लंबे टाइम तक काम करने में सक्षम है. इसमें एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम,सिंगल क्लच ड्राई फ्रिक्शन प्लेट, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, 48 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं.इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.85 लाख से ₹6.20 लाख के बीच है.
5/7महिंद्रा 415 DI (Mahindra 415 DI) को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही मार्केट में उतारा गया है. इस ट्रैक्टर में 2730 सीसी का इंजन,ड्राई टाइप सिंगल या डुअल-क्लच,पावर या मैकेनिकल स्टीयरिंग आदि ऑप्शन मिलते हैं.मानते हैं कि ये 1500 किलोग्राम तक वजन उठान की क्षमता रखता है. फॉरवर्ड स्पीड, रिवर्स गेयर जैसे ऑप्शन किसानों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं.इसकी कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम प्राइस करीब ₹6.20 लाख से ₹6.60 लाख के बीच है.
6/7आयशर 380 (Eicher 380) भी 40 एचपी कैटेगरी का एक अच्छा ऑप्शन वाला ट्रैक्टर मान सकते हैं.2500 सीसी का शक्तिशाली इंजन होने के साथ वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम और ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर ट्रैक्टर को खास बनाता है.साथ ही इसका 34 एचपी की पीटीओ पावर खेती को आसान बनाता है. इस ट्रैक्टर में भी स्मूथ गियर, सिंगल क्लच और डुअल क्लच जैसे कई शानदार फीचर्स मिल जाते हैं. इस ट्रैक्टर की भी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.10 लाख से ₹6.40 लाख के बीच ही होती है.
7/740 एचपी कैटेगरी के ट्रैक्टर में जॉन डियर 5105 (John Deere 5105) को किसान अच्छा ऑप्शन मान सकते हैं.ये ट्रैक्टर किसानों के लिए उन्नत तकनीक और शानदार डिजाइन के साथ आता है. इसमें 2900 सीसी के इंजन, 34 एचपी की पीटीओ पावर मिल जाती है.इसकी खासियत ये है कि इसमें बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है.8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स इसको सबसे खास बनाते हैं. इसमें करीब 60 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक भी किसानों को मिल जाता है. वैसे इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.55 लाख से ₹7.10 लाख के बीच है.(नोट: सभी ट्रैक्टर्स की ऑन-रोड प्राइस राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)