इस सब्जी की जैविक खेती ने बदली महिला किसान की किस्मत, सालाना कर रहीं ₹2 लाख की इनकम, जानिए सफलता की कहानी

Success Story: सब्जियों में ब्रोकली की खेती (Broccoli Farming) किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. कई तरह के पोषक तत्वों वाली इस सब्जी की बाजार मांग काफी रहती है. अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले की निवासी ओटोक नोपी तग्गू भी ब्रोकली खेती से लाखों की कमाई कर रही हैं.

पढ़ाई छोड़कर शुरू की खेती

1/5

पढ़ाई छोड़कर शुरू की खेती

ओटोक ने स्कूल की पढ़ाई छोड़कर खेती करने का फैसला लिया था.  वह पिछले 10-15 वर्षों से अलग-अलग कृषि और बागवानी फसलों की सफलतापूर्वक खेती की हैं और खुद को जिले में एक जानी-मानी प्रगतिशील किसान महिला के रूप में स्थापित कर चुकी हैं.

केवीके ने दी ट्रेनिंग

2/5

केवीके ने दी ट्रेनिंग

केवीके (KVK), अपर सियांग के मार्गदर्शन के साथ उन्होंने पिछले ढाई ढाई वर्षों से ब्रोकोली की जैविक खेती शुरू की. इससे उनकी आय में कई गुना बढ़ गई. ओटोक ने केवीके, अपर सियांग, अरुणाचल प्रदेश द्वारा आयोजित ब्रोकली खेती (Broccoli ki kheti) के तरीकों पर प्रशिक्षण लिया और ब्रोकली की नर्सरी बढ़ाने पर एक प्रदर्शन में भाग लिया. उन्होंने प्रोत्साहित करने और सहयता प्रदान करने के लिए केवीके ने अन्य सामाग्रियों के साथ ब्रोकली किस्म (सोलन ग्रीन) के बीज दिए.

एक हेक्टेयर में करीब 2 लाख की कमाई

3/5

एक हेक्टेयर में करीब 2 लाख की कमाई

वैज्ञानिक नियमित रूप से ओटोक के खेत का दौरा करते थे और उचित निगरानी कर उन्होंने सलाह देते थे. उन्होंने जैविक खेती विधियों के साथ एक हेक्टेयर में विदेशी सब्जी ब्रोकली की खेती की. इससे उन्हें 5,000 किलोग्राम की उपज मिली और 3.35 बीसीआर के साथ 1.74 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. 

पत्ती बेचकर भी कमाए पैसे

4/5

पत्ती बेचकर भी कमाए पैसे

ओटोक ने ब्रोकली की पत्तियां बेचकर भी पैसे कमाई. उन्होंने 50 रुपये प्रति किलो भाव पर ब्रोकली और पत्तियों को 20 रुपये प्रति गुच्छा बेचा. ओटोक ने कहा कि बेहतर उत्पादन के कारण उनकी आय बढ़ गई.

लगातार बढ़ रही ब्रोकली की मांग

5/5

लगातार बढ़ रही ब्रोकली की मांग

ब्रोकली न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. इसलिए, बाजार में ब्रोकली (Broccoli) की मांग भी लगातार बढ़ रही है. इससे पता चलता है कि ब्रोकली की अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में खेती करने की संभावनाएं हैं क्योंकि यह आर्थिक रूप से फायदेमंद है और इससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6