महंगी सब्जियों की खेती से मालामाल होंगे किसान, मिलेगी 75% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Sabji Vikas Yojana: सरकार की ओर से किसानों को महंगी सब्जियों (Vegetable Cultivation) की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. महंगी सब्जियों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा 'सब्जी विकास योजना' (Sabji Vikas) चलाई जा रही है. इसके तहत कुछ चुनिंदा किस्म की सब्जियों की खेती करने पर राज्य सरकार 75% तक की सब्सिडी दे रही है. साथ ही, सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम के तहत कुछ सब्जियों के बीज किसानों को दी जा रही है.