Subsidy on Cold Storage: बिहार में नए कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए सरकार हर तरह की सुविधा देगी. सिंगल विंडो सिस्टम से कोल्ड स्टोरेज के लिए लाइसेंस की व्यवस्था कराने के सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय होगा. राज्य के 12 जिलों में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं है. कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है.
1/6राज्य में अभी 202 कोल्ड स्टोरेज काम कर रहे हैं. इसकी कुल भंडारण क्षमता लगभग 12,30,176 मीट्रिक टन है. 12 जिलों मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बांका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल और शिवहर में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. सरकार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएं.
2/6राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तहत बिहार सरकार गोदाम निर्माण के लिए अनुदान दे रही है. इस योजना के तहत बिहार सरकार सामान्य वर्ग के किसान को फसलों के उत्पादन को सुरक्षित रखने के लिए 100 मीट्रिक टन के गोदाम इकाई निर्माण लागत 14 लाख 20 हजार रुपए पर 40 फीसदी या 5.50 लाख रुपये की (जो भी कम हो) सब्सिडी दे रही है. इसी तरह अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए प्रति इकाई लागत का 50 फीसदी या 7 लाख रुपए जो भी कम हो सब्सिडी के तौर पर दे रही है.
3/6वहीं, 200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम इकाई के लिए सामान्य वर्ग को अनुमानित इकाई लागत 20. 25 लाख रुपए पर 8 लाख रुपए अथवा लागत का 40 फीसदी जो भी कम हो आवेदक को दिया जाएगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्रति इकाई लागत का 50 फीसदी या 10 लाख रुपए की राशि सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी.
4/6इस योजना के तहत राज्य में 100 मीट्रिक टन के 108 और 200 मीट्रिक टन के 46 गोदाम का निर्माण कराया जाना है. रजिस्टर्ड किसान DBT पोर्टल (dbtagriculture.bihar.gov.in) पर आवेदन कर सकेंगे. इस योनजा के तहत पहले से लाभान्वित किसान को योजना का फायदा अनुमान्य नहीं होगा. DBT पोर्टल पर (गोदाम निर्माण के लिए आवेदन, वर्ष 2024-25) लिंक को Click कर आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन में जरूरी सूचना और वांछित कागत देने होंगे, आवेदन के लिए लाभुक के नाम जमाबंदी होना अनिवार्य होगा.
5/6आवेदन के बाद लाभार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. कोटिवार लक्ष्य के अनुरूम प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी और चयन के बाद वेरिफिकेशन कराया जाएगा. वेरिफिकेशन में अयोग्य पाये जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से अगले किसान का चयन किया जाएगा.
6/6ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 1 अगस्त 2024 से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी. वहीं ऑनलाइन लॉटरी की तारीख 6 सितंबर 2024 रखी गई है. इसके अलावा वेरिफिकेशन की तारीख 7 सितंबर से 14 सितंबर तक रखा गया है. वहीं, अंतिम चयन की तारीख 18 सितंबर 2024 रखा गया है. विस्तृत जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर उपलब्ध गोदाम निर्माण योजना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.