Mushroom Farming Subsidy Scheme: अगर आपके पास जमीन नहीं है तब भी आप खेती-किसानी से लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. आपको ये थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि इसकी खेती करने के लिए खेत की जरूरत नहीं होती. इसे आप एक छोटे से कमरे में भी उगा सकते हैं. खास बात यह है कि इसकी खेती के लिए सरकार से 10 लाख रुपये सब्सिडी भी मिलेगी.
1/5हम बात कर रहे हैं मशरूम की खेती (Mushroom Farming) की. बिहार सरकार ने भी अपने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने का फैसला लिया है. इसके लिए बिहार सरकार मशरूम की खेती करने वाले किसानों को 50% तक सब्सिडी दे रही है. ऐसे में किसान बिना खेत मशरूम का उत्पादन कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानते हैं सरकार की इस योजना का फायदा कैसे उठा सकते हैं.
2/5बिहार सरकार कृषि विभाग के मुताबिक, किसानों को मशरूम की खेती पर कुल इकाई लागत 20 लाख रुपये तय की है. किसानों को इस पर 50% सब्सिडी मिलेगी. इस प्रकार इस योजना के तहत मशरूम उत्पादन यूनिट के लिए 10 लाख रुपये सरकार देगी. किसान को केवल 10 लाख रुपये ही खर्च करने होंगे.
3/5इस योजना का फायदा बिहार राज्य के किसान उठा सकते हैं. इसके लिए लाभार्थी बिहार का निवासी होना अनिवार्य है. योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा.
4/5मशरूम खाने के कई फायदे होते हैं. जिसके कारण इसकी मांग भी काफी अधिक है. इसलिए कई किसान इसकी खेती करके मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. मशरूम की खेती (Mushroom Cultivation) एक कमरे से भी शुरू की जा सकती है. यह खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का अच्छा साधन है.
5/5आवेदन करने से पहले आवेदकों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि का विवरण आदि. आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाईट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद वहां जाकर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा.