Rooftop Gardening: अगर आपको भी गार्डनिंग का शौक है तो इस गर्मी अपने घर के छत का कायाकल्प करें. 'छत पर बागवानी योजना' (Rooftop Gardening) के तहत आप घर के छत पर फल, फूल और सब्जियां उगा सकते हैं. बिहार सरकार इस योजना के तहत सिर्फ 2,244 रुपये में 30 गमले पौधों के साथ दे रही है. आइए जानते हैं इस योजना का फायदा कैसे उठाया जा सकता है.
1/5'छत पर बागवानी योजना' का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में घर के छत पर फल, फूल और सब्जी को बढ़ावा देना है. राज्य सरकार इस योजना के तहत सिर्फ 2,244 रुपये में 30 गमले दे रही है, जिसमें कई तरीके के पौधे लगे हुए होंगे. इस योजना से आप और अपनी छत को हरियाली से सजा सकते हैं.
2/5छत पर सब्जियों मेंबैंगन, मिर्च, गोभी, गाजर, मूली, भिंडी, पत्तेदार सब्जी और कद्दू आदि शामिल हैं. इसके अलावा फल में आम, अनार, अमरूद, नींबू, पपीता और अंजीर शामिल हैं, तो वहीं औषधीय पौधे में लेमन ग्रास, घृतकुमारी, करी पत्ता और अश्वगंधा शामिल हैं.
3/5वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेनट में फ्लैट हो अथवा शैक्षणिक संस्थान या किसी भी तरह के अन्य संस्थान जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे इस योजना का लाभ ले सकते है. खुद के मकान की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फुट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो और अपार्टमेन्ट की स्थिति में अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो.
4/5ऑनलाइन आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए उद्यान निदेशालय की वेबसाइट www.horticulture.bihar.gov.in पर विजिट करें.
5/5आप अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.