PM Kisan Scheme: देश में चलने वाली कई सरकारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana). इस योजना का फायदा उन पात्र किसानों को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. पैसा हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन इन सबके बीच किसानों को जालसाजों से बचकर रहने की जरूरत है.
1/5सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से पीएम किसान योजना नाम से एक एप्लीकेशन पर एपीके लिंक लगातार वायरल हो रहा है. लिंक पर क्लिक करने से किसान ठगी का शिकार हो सकते हैं. पुलिस ने किसानों से इस लिंक पर क्लिक न करने का कहा है.
2/5यह एक साइबर फ्रॉड है, इस एपीके लिंक पर क्लिक करते ही एक एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाती है और उसके बाद आपके फोन और सिम को हैककर अपने कंट्रोल में ले लेता है, जिससे आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है.
3/5इस तरह की किसी भी एपीके लिंक पर क्लिक नहीं करें, ताकि आपको किसी प्रकार की आर्थिक नुकसान न हो और न ही सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक, एप्लीकेशन या मैसेज पर क्लिक करें और न ही इस तरह के लिंक सोशल मीडिया पर दूसरों को फॉरवर्ड करें.
4/5साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं.
5/5पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसान सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ का ही इस्तेमाल करें. किसान गूगल प्ले स्टोर से योजना की मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.