Published: 4:20 PM, Jun 4, 2025
|Updated: 4:39 PM, Jun 4, 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: पीएम किसान योजना का लाभ देश के लाखों किसान उठा रहे हैं. अब तक 19 किस्तों का लाभ लेने के बाद किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. 20वीं किस्त की डेट का ऐलान वैसे अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है.
&format=webp&quality=medium)
1/6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Release: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस स्कीम के जरिए किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.तो अब देश के किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
&format=webp&quality=medium)
2/6
भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना से किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस स्कीम के जरिए देश के किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. अब तक देश के किसानों को 19 किस्तों में पैसे दिए जा चुके हैं.
&format=webp&quality=medium)
3/6
इन दिनों देश के किसान बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी इसकी कोई आधिकारित पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.हालांकि इस स्कीम के तहत हर एक किस्त करीब चार महीने के अंतर से जारी की जाती है.
&format=webp&quality=medium)
4/6
अगर पिछली किस्तों पर नजर डालें( 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 को रिलीज हुई फिर चार महीने बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई) तो उस हिसाब से अब 20वीं किस्त के चार महीने के अंतराल पर जून लास्ट में ये आ सकती है.अगली किस्त जून लास्ट या फिर जुलाई तक आने की पूरी उम्मीद है.
&format=webp&quality=medium)
5/6
आप अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं कि अगली किस्त का लाभ मिलेगा या फिर नहीं.इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.फिर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.आप फिर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और 'Know your registration no.' पर क्लिक करें.
&format=webp&quality=medium)
6/6
आपको फिर'गेट ओटीपी' पर जाकर क्लिक करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.इस ओटीपी को डालकर 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं.