Published: 1:29 PM, May 5, 2025
|Updated: 1:37 PM, May 5, 2025
PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को शुरू हुए 6 साल बीत चुके हैं. इसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते है. हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है. यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है.
&format=webp&quality=medium)
1/5
सरकार द्वारा अबतक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है. जून के पहले हफ्ते में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त किसानों को मिलनी है. 20वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री हो गई है. सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.
&format=webp&quality=medium)
2/5
पीएम किसान की 20वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी किसानों को कुछ काम करने जरूरी हैं. इनमें ई-केवाईसी (eKYC), भू-सत्यापन और बैंक खाता-आधार लिंक करवाएं.
&format=webp&quality=medium)
3/5
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. Farmer Corner पर जाएं और ई-केवाईसी (e-KYC) विकल्प पर क्लिक करें. अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. वेरिफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. OTP दर्ज करें और ई-केवाईसी हो जाएगा.
&format=webp&quality=medium)
4/5
किसान को अपने खाते पर NPCI करवाना होगा. एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं.
&format=webp&quality=medium)
5/5
निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं. आवेदन फॉर्म पाएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें. इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं. आवेदन और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा. अगर आपका आवेदन मंजूर होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा.