Published: 3:01 PM, May 3, 2025
|Updated: 3:15 PM, May 3, 2025
PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार के निर्देश पर पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के तहत राजस्थान के प्रत्येक ग्राम स्तर पर 1 मई, 2025 से 31 मई, 2025 तक 30 दिवसीय सेचुरेशन कैम्पेन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत योजना के फायदा से वंचित पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सकेगा.
&format=webp&quality=medium)
1/5
इन सेचुरेशन कैम्पों में प्रत्येक ग्राम से संबंधित विलेज नोडल अधिकारी (VNO) नागरिक सेवा केन्द्र (CSC) के संचालक एवं इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक (IPPB) के समन्वयक उपस्थित रहेंगे. ऐसे कृषक जो कि योजना की पात्रता रखते है लेकिन योजना के तहत आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके आवेदन सीएससी केन्द्रों पर सेचुरेशन कैम्पेन के दौरान पूरा करवाए जाएंगे.
&format=webp&quality=medium)
2/5
पीएम-किसान (PM Kisan) योजना के तहत किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी (Farmer Registry ID) तैयार करवाने के काम को अनिवार्य किया गया है. योजना के तहत किसानों को जारी की जाने वाली आगामी किस्तें फार्मर आईडी (Farmer ID) धारित किसानों को ही देय होगी. जिन किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार नहीं करवायी गयी हैं, वे पटवारी व हसीलदार से सम्पर्क कर फार्मर आईडी तैयार करवाएं.
&format=webp&quality=medium)
3/5
केंद्र सरकार द्वारा फॉरेस्ट रिजर्व एक्ट पट्टा धारकों और पीवीटीजी किसानों को पीएम-किसान योजना के लाभ लिये जाने के लिए किसान अपने दस्तावेजों को लेकर जिला नोडल अधिकारी (PM Kisan) कार्यालय में सम्पर्क करना होगा.
&format=webp&quality=medium)
4/5
सेचुरेशन कैम्पों में लाभार्थी किसान ई-केवाईसी (eKYC), फार्मर रजिस्ट्री आईडी (Farmer Registry ID) और आधार सीडिंग (DBT इनेबल) इत्यादि काम को पूरा कराएं, जिससे आगामी किस्तों का फायदा मिल सके.
&format=webp&quality=medium)
5/5
बता दें कि इस योजना के तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों को 3 बराबर किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक आय सहायता प्रदान की जाती है.