PM kisan 19th Installment: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 24 फरवरी को भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 19वीं किस्त जारी करेंगे. देशभर के करोड़ों किसानों को उसी दिशा राशि मिलेगी. बिहार के 80 लाख किसानों के खाते में भी योजना की राशि जाएगी.
1/5किसानों को 19वीं किस्त का पैसा तभी मिलेगा जब वे ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट कराएंगे. अगर कोई किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हटा दिया जाएगा और उन्हें 19वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिलेगा.
2/5बता दें पीएम किसान (PM-Kisan) के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत 2,000 रुपये की किस्त हर चार महीने में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक, 18वीं किस्त के तहत 3.46 लाख करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं.
3/5प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किस्त का लाभ है पाना, तो अब जरूरी है ई-केवाईसी (eKYC) करवाना. सभी किसान भाई-बहन योजना की अग्रिम किस्त का लाभ पाने के लिए ऐप के माध्यम से eKYC करवाएं. eKYC करवाने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करें.
4/5पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपने ई-केवाईसी स्टेटस की जांच pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. वहां ‘Farmer Cornre’ में eKYC का विकल्प मिलेगा. इसे क्लिक करने के बाद ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आधार नंबर डालना होता है. आधार नंबर के बाद किसान का स्टेटस दिखेगा और अगर ई-केवाईसी अधूरा है, तो उसे अपडेट कर लें.
5/5पीएम किसान मोबाइल ऐप से eKY करवाना अब और भी आसान हो गया है. सबसे पहले PMKISAN GoI ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करें. कृषक विकल्प चुनकर लॉग इन करें. ई-केवाईसी के विकल्प का चयन कर आधार नंबर दर्ज करें. 'Scan Face' पर क्लिक करने के बाद कैमरा ऑन होगा. कैमरे से फोटो लेने के बाद 'Image Captured Successfully' प्रदर्शित होगा. 24 घंटे के बाद आपका eKY स्टेट 'YES' हो जाएगा.