Watermelon Seed: सरकार ने तरबूज के बीज का 1 मई से 30 जून तक बिना किसी पाबंदी के आयात करने की मंजूरी दे दी है. यह अनुमति वास्तविक प्रयोगकर्ताओं से लेकर इस कमोडिटी के पात्र प्रोसेसर्स के आधार पर होगी. (Image- Freepik)
1/5विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अनुसार, तरबूज के बीज के लिए वैध FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण) निर्माता लाइसेंस के आधार पर ही आयात की मंजूरी दी जाएगी. (Image- Pexels)
2/5डीजीएफटी की अधिसूचना में कहा गया है कि आयात किए जाने वाले तरबूज के सभी बीज (Watemelon Seed) का ‘आयात निगरानी प्रणाली’ के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. (Image- Pexels)
3/5इसमें कहा गया कि इसका इस्तेमाल करने वालों से लेकर इसका प्रोसेसिंग करने वाले पात्र लोगों के लिए तरबूज के बीज का आयात 1 मई, 2024 से 30 जून, 2024 तक निःशुल्क है. (Image- Pexels)
4/5इसका अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान आयात 8.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर था. 2022-23 में यह 5.76 करोड़ डॉलर था. (Image- Pexels)
5/5भारत मुख्य रूप से सूडान, ईरान, मिस्र आदि से बीज आयात करता है. (Image- Pexels)