सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़ी APK फाइल डाउनलोड और और इंस्टॉल करें.
1/5यह एक व्हाट्सऐप मैसेज है जिसमें पीएम किसान योजना की तहत सरकार की ओर से एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जा रहा है.
2/5सरकार का कहना है कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. सरकार ने इस मैसेज को लेकर किसानों को आगाह किया है. इसे फर्जी मानते हुए इस मैसेज को तुरंत डिलीट करने की अपील की है.
3/5प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट में कहा, पीएम किसान लाभार्थी हो जाएं सावधान! व्हाट्सएप मैसेज या किसी भी अनजान नंबर से पीएम किसान योजना से जुड़ी एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल न करें.
4/5पीएम किसान ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan
5/5इसके अलावा गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध आधिकारिक पीएम किसान मोबाइल ऐप QR कोड के माध्यम से ही डाउनलोड करें.