Sarkari Yojana: देश के कई राज्यों में लगातार हो रहे भू-जल स्तर में गिरावट किसानों के लिए समस्या बनती जा रही है. ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी परेशानी होती है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए बिहार सरकार 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' सिंचाई निश्चय योजना चला रही है.
1/5इसके तहत किसानों को तालाब और सिंचाई कूप बनाने पर 80 से 100 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है. यह योजना बिहार के 9 जिलों में लागू की गई है. इसमें जमुई, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शेखपुरा, कैमूर और बक्सर शामिल हैं. ऐसे में जो किसान अपने खेतों में तालाब और सिंचाई कूप का निर्माण कराना चाहते हैं, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
2/5निजी व सामुदायिक भूमि पर कूप निर्माण और निजी भूमि पर जल संचयन तालाब और फार्म पौंड निर्माण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2024 अधिक जानकारी के लिए http://bwds.bihar.gov.in.
3/5"हर खेत तक सिंचाई का पानी" सिंचाई निश्चय योजना के तहत निजी जमीन पर 10 फीट व्यास और 30 फीट गहराई वाले सिंचाई कुआं का निर्माण कराया जाएगा. वहीं, सामुदायिक/सरकारी भूमि पर 15 फीट व्यास और 30 फीट गहराई के सिंचाई कुंआ का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही निजी भूमि पर जल संचयन तालाब (150'x100'x8') और फार्म पौंड (100'x66'x10') का निर्माण कराया जाएगा.
4/5इसमें निजी भूमि पर कराए जाने वाले सिंचाई कुआं निर्माण पर 80% सब्सिडी और सामुदायिक जमीन पर कराए जाने वाले सिंचाई कुआं निर्माण पर 100% सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा निजी भूमि पर कराए जाने वाले जल संचयन तालाब और फार्म पौड के निर्माण पर 90% सब्सिडी दी जाएगी.
5/5योजना का कार्यान्वयन जिलावार और मदवार निर्धारित भौतिक व वित्तीय लक्ष्य के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों को कृषि विभाग, बिहार सरकार की वेबसाईट https://state.bihar.gov.in/krishi/ CitizenHome.html पर दिए गए लिंक या URL लिंक https://bwds.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए DBT in Agriculture के 13 अंकों का पंजीयन संख्या का उपयोग करना होगा. DBT in Agriculture के 13 अंकों का पंजीयन संख्या का उपयोग करना होगा.