Agriculture news: बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने अनियमित मानसून, बाढ़, सूखा और ओलावृष्टि जैसी स्थिति में किसानों को अलग-अलग फसलों का बीज उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है. (Image- Freepik)
1/4राज्य सरकार ने अपने अहम फैसले में खरीफ-23 में आकस्मिक फसल योजना के तहत फसलों के बीज वितरण के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत पर योजना को लागू करने का फैसला किया है. (Image- Freepik)
2/4इससे किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन में सहूलियत होगी. साथ ही किसानों को आय में बढ़ोतरी होगी. (Image- Freepik)
3/4आकस्मिक फसल योजना के तहत अलग-अलग फसलों के कुल 41082 क्विंटल बीज के वितरण का अनुमान है. इसके तहत धान (प्रमाणित), मक्का (संकर), अरहर, उड़द, तोरिया, सरसों, मटर, भिंडी, मूली, कुल्थी, महुआ, सांबा, कोदो, ज्वार शामिल हैं.
4/4खरीफ-23 फसलों का बीज पाने के लिए किसान अपने जिला के कृषि विभाग अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.